Last Updated:
मारुति सुजुकी 2026 तक फ्रॉन्क्स हाइब्रिड, न्यू-जेन बलेनो, प्रीमियम SUV और मिनी MPV समेत चार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल्स पेश करेगी, जिनमें ADAS और नया हाइब्रिड पावरट्रेन होगा.
मार्केट को मजबूत करने के उद्देश्य से, मारुति सुजुकी ने मल्टि-पावरट्रेन रणनीति अपनाने की योजना बनाई है, जिसमें बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEVs), स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, CNG और फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल शामिल होंगे. कार निर्माता का फोकस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहनों पर है और अपने इन-हाउस सीरीज हाइब्रिड पावरट्रेन को डिवेलप करने पर जोर दे रहा है. वहीं, आने वाले प्रीमियम मारुति मॉडल्स में टोयोटा-सोर्स्ड एटकिंसन साइकिल हाइब्रिड पावरट्रेन होगा.

मारुति सुजुकी 2026 के अंत तक कम से कम चार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें पेश करेगी. हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च टाइमलाइन और प्रोडक्ट डिटेल अभी घोषित नहीं किए गए हैं, आने वाली रेंज में फ्रॉन्क्स हाइब्रिड, न्यू-जेन बलेनो, एक प्रीमियम SUV और एक सब-4 मीटर MPV शामिल होंगे.

मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड, ब्रांड की अपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन वाली पहली मॉडल होगी. यह संभवतः 2026 की पहली छमाही में शोरूम में आएगी. स्पाई इमेजेज से पता चलता है कि इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर में ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट भी होगा.

बलेनो और मिनी MPV फ्रॉन्क्स हाइब्रिड के बाद जल्द ही नेक्स्ट-जेनरेशन बलेनो हैचबैक और जापान-स्पेक सुजुकी स्पेसिया पर आधारित एक मिनी MPV आएगी. इन दोनों मॉडलों में मारुति सुजुकी का नया हाइब्रिड पावरट्रेन होगा.

हाइब्रिड पावरट्रेन मारुति सुजुकी संभवतः अपने 1.2L, 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन को हाइब्रिडाइज करेगी जो स्विफ्ट हैचबैक को पावर देता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हाइब्रिड तकनीक टोयोटा के एटकिंसन साइकिल सिस्टम की तुलना में काफी किफायती होगी. यह एक सीरीज हाइब्रिड सिस्टम होगा, जो 35kmpl से अधिक की फ्यूल एफिशिएंसी देगा.

एक प्रीमियम SUV इंडो-जापानी ऑटोमेकर एक प्रीमियम SUV पर भी काम कर रहा है, जो 4.5 मीटर से अधिक लंबी होगी और तीन-रो सीट कॉन्फ़िगरेशन होगी. यह ग्रैंड विटारा के साथ प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन साझा करेगी और टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार, महिंद्रा XUV700 और MG हेक्टर प्लस जैसी SUVs को टक्कर देगी.