Last Updated:
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने विक्टोरिस SUV की शुरुआती कीमत 10,49,900 रुपये घोषित की. विक्टोरिस 22 सितंबर 2025 से बिक्री पर होगी, 21 वेरिएंट्स और 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने आज ऑल-न्यू विक्टोरिस की शुरुआती कीमतों की घोषणा की, जो 10,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. बिक्री की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी. विक्टोरिस की कीमतों की घोषणा करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग और सेल्स, पार्थो बनर्जी ने कहा, “विक्टोरिस की लॉन्चिंग के बाद से हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. ग्राहकों ने विक्टोरिस एसयूवी की इंटेलिजेंट तकनीक, हाइपर-कनेक्टेड फीचर्स, डायनैमिक और स्लीक डिज़ाइन और ऑल-राउंड सेफ्टी की बहुत सराहना की है.”
| मारुति सुजुकी विक्टोरिस (एक्स-शोरूम प्राइस, रुपये में) | |||||||
| वेरियंट/फ्यूल | Lxi | Vxi | Zxi | Zxi (O) | Zxi+ | Zxi+ (O) | |
| SMART HYBRID | 5MT | 10 49 900 | 11 79 900 | 13 56 900 | 14 07 900 | 15 23 900 | 15 81 900 |
| (PETROL) | 6AT | – | 13 35 900 | 15 12 900 | 15 63 900 | 17 18 900 | 17 76 900 |
| ALLGRIP SELECT (6AT) | – | – | – | – | 18 63 900 | 19 21 900 | |
| STRONG HYBRID | e-CVT | – | 16 37 900 | 17 79 900 | 18 38 900 | 19 46 900 | 19 98 900 |
| S-CNG | 11 49 900 | 12 79 900 | 14 56 900 | – | – | – | |
मारुति सुजुकी विक्टोरिस इंजन स्पेसिफिकेशन्स नई मारुति सुजुकी विक्टोरिस 1462 सीसी इंजन से पावर्ड है जो 102 बीएचपी और 139 एनएम का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है. एसयूवी को 1490 सीसी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ भी लिया जा सकता है जो 91 बीएचपी और 122 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. पहला इंजन मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है, जबकि हाइब्रिड वर्जन केवल सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. नई मारुति सुजुकी विक्टोरिस सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है.
मारुति सुजुकी विक्टोरिस मुख्य रूप से सेगमेंट में बेस्ट-सेलर हुंडई क्रेटा को टक्कर देती है, जबकि यह होंडा एलिवेट, फोक्सवैगन टाइगुन, किया सेल्टोस और स्कोडा कुशाक जैसे अन्य मॉडलों से भी मुकाबला करती है.