Last Updated:
महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जल्द ही थार फेसलिफ्ट, XUV 3XO EV, पंच फेसलिफ्ट, पंच EV और कोडनेम टाटा स्कारलेट समेत 6 नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करेंगी.
2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में थार रॉक्स से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग और इंटीरियर में महत्वपूर्ण सुधार होंगे. SUV में बड़ा टचस्क्रीन, नया स्टीयरिंग, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और अन्य फीचर्स शामिल हो सकते हैं. मैकेनिकल बदलाव की संभावना नहीं है. महिंद्रा XUV 3XO EV की टेस्टिंग काफी समय से चल रहा है. EV में 35kWh की छोटी बैटरी और अंदर और बाहर मामूली EV-स्पेसिफिक अपडेट्स होने की उम्मीद है.
| महिंद्रा की अपकमिंग कारें | संभावित लॉन्च |
| Mahindra Thar Facelift | Late September 2025 |
| Mahindra XUV 3XO EV | 2026 |
| Mahindra XUV 3XO Hybrid | 2026 |
| टाटा की अपकमिंग कारें | संभावित लॉन्च |
| Tata Punch Facelift | October 2025 |
| Tata Punch EV Facelift | October 2025 |
| Tata Scarlet | H2, 2026 |
महिंद्रा 2026 में XUV 3XO के साथ हाइब्रिड सेगमेंट में प्रवेश करेगी. कोडनेम S226, SUV में 1.2L टर्बो पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है. 2025 टाटा पंच फेसलिफ्ट में डिजाइन चेंज और फीचर अपग्रेड्स होंगे, जबकि मौजूदा इंजन का उपयोग किया जाएगा. अपडेटेड टाटा पंच EV में नेक्सॉन EV की 45kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जो ARAI क्लेम्ड 489km की रेंज ऑफर करेगी.
कोडनेम टाटा स्कारलेट
कोडनेम टाटा स्कारलेट, अपकमिंग सब-4 मीटर SUV में मिनी-सिएरा जैसा डिजाइन हो सकता है, जिसमें बॉक्सी और सीधा स्टांस होगा. इसमें टाटा का नया 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो 2026 की शुरुआत में सिएरा पर डेब्यू करेगा.