(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 12, 2026 हिन्दी
Tech

फोक्सवैगन की ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में 420 किमी तक लगाएगी दौड़


Last Updated:

फोक्सवैगन ने IAA मोबिलिटी 2025 में ID. क्रॉस कॉन्सेप्ट SUV, ID. पोलो और CUPRA रावल पेश कीं, जो EUCF पहल का हिस्सा हैं. भारत को रणनीतिक बाजार माना गया है.

फोक्सवैगन की 'छोटू' इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में 420 किमी रेंज
नई दिल्ली. IAA मोबिलिटी 2025 में, फोक्सवैगन ने अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक छोटी कार – फोक्सवैगन ID. क्रॉस कॉन्सेप्ट SUV को फोक्सवैगन ID. पोलो और CUPRA रावल के साथ प्रदर्शित किया है. ये सभी मॉडल कंपनी की “इलेक्ट्रिक अर्बन कार फैमिली” (EUCF) पहल का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य फ्यूचर मार्केट के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑफर करना है.

जीएसटी रिफॉर्म से बदला बाजार
एक ऑनलाइन मीडिया पब्लिकेशन से बात करते हुए, फोक्सवैगन ग्रुप के सीईओ ओलिवर ब्लूम ने पुष्टि की है कि कंपनी अपने नेक्स्ट जेन छोटी इलेक्ट्रिक कारों के लिए भारत को एक रणनीतिक बाजार के रूप में मूल्यांकन कर रही है. हाल ही में वाहनों पर जीएसटी में कटौती ने भारत को ग्लोबल ब्रांड्स के लिए और भी आकर्षक बाजार बना दिया है.

फोक्सवैगन की मिनी इलेक्ट्रिक कारें
फोक्सवैगन की छोटी इलेक्ट्रिक कारें जर्मन ऑटोमेकर ने इस साल के IAA मोबिलिटी 2025 में ID.2 ऑल, ID. GTI कॉन्सेप्ट, ID. एवरी1 और ID क्रॉस कॉन्सेप्ट का डेब्यू किया. कार निर्माता ने पुष्टि की है कि इन छोटी फोक्सवैगन इलेक्ट्रिक कारों के प्रोडक्शन वर्जन 2026 से आना शुरू हो जाएंगे. नई ID. पोलो और ID. पोलो GTI ने हाल ही में अपने ग्लोबल प्रीमियर की, और उनके प्रोडक्शन वर्जन 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने के लिए निर्धारित हैं. जबकि फोक्सवैगन ID. क्रॉस का फाइनल वेरियंट 2026 के मिड में डेब्यू करेगा, प्रोडक्शन रेडी ID. एवरी1 को 2027 में पेश किया जाएगा.

पावर और परफॉर्मेंस
MEB मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स पर आधारित, फोक्सवैगन ID. क्रॉस कॉन्सेप्ट SUV एक नए डिवेलप्ड ड्राइव सिस्टम से पावर्ड है जो एक फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को इंटिग्रेटेड पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और एक फ्लोर-माउंटेड हाई-वोल्टेज बैटरी के साथ जोड़ता है. मोटर मैक्सिमम 211bhp (155kW) की पावर जेनेरेट करता है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देता करता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

फोक्सवैगन की ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में 420 किमी रेंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *