(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 13, 2026 हिन्दी
Tech

होंडा अपने बायर्स के लिए लाई जबरदस्त ऑफर्स, दिवाली से पहले सस्ते में कारें खरीदने का शानदार मौका


Last Updated:

होंडा कार्स इंडिया ने GST रिफॉर्म 2025 के तहत अमेज, एलिवेट और सिटी की कीमतों में कटौती की है और फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं. एलिवेट हाइब्रिड 2026 में लॉन्च होगी.

नई दिल्ली. होंडा कार्स इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपने ग्राहकों को जीएसटी रिफॉर्म 2025 का पूरा फायदा देगी. जो 22 सितंबर से प्रभावी होंगे. कार निर्माता ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और कहा, “ये प्रगतिशील फैसला न केवल वाहनों को ग्राहकों के लिए ज्यादा अफोर्डेबल बनाएंगे बल्कि फेस्टिव सीजन की मांग को भी बढ़ावा देंगे.” बिक्री को बूस्ट करने के लिए, जापानी ऑटोमेकर अपने प्रोडक्ट लाइनअप में अट्रैक्टिव फेस्टिव ऑफर पेश कर रहा है.

अमेज की कीमत में 72,800 रुपये तक की कमी
जीएसटी सुधारों के बाद, दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज की कीमत में 72,800 रुपये तक की कमी आई है, जबकि तीसरी पीढ़ी की अमेज की कीमत में 95,500 रुपये तक की कटौती हुई है. होंडा एलिवेट की कीमत में 58,400 रुपये तक की कमी आई है, और होंडा सिटी अब 57,500 रुपये तक सस्ती हो गई है.

होंडा एलिवेट
एलिवेट के आइवरी और फीचर अपग्रेड्स हाल ही में, होंडा ने एलिवेट मिडसाइज एसयूवी को नए इंटीरियर कलर ऑप्शंस और उन्नत स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ पेश किया है. हाइयर ZX ट्रिम अब नए आइवरी केबिन थीम के साथ आता है, जिसमें दरवाजे की लाइनिंग और इंस्ट्रूमेंट पैनल पर आइवरी सॉफ्ट टच इंसर्ट्स और आइवरी लेदर सीट्स शामिल हैं. अतिरिक्त फीचर्स जैसे 7 कलर एंबियंट लाइटिंग, नया 360-डिग्री सराउंड विजन कैमरा और नया अल्फा-बोलाड प्लस ग्रिल विकल्प के रूप में पेश किए गए हैं. V और VX ट्रिम्स को भी अपडेट्स मिले हैं.

होंडा एलिवेट हाइब्रिड 2026 में अन्य खबरों में, कार निर्माता 2026 के त्योहारी सीजन के दौरान एलिवेट हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रहा है. जबकि पावरट्रेन डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं, कंपनी संभवतः सिटी e:HEV के एटकिंसन साइकिल 1.5L, 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी, जिसे eCVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. कंपनी की तपुकारा निर्माण सुविधा होंडा एलिवेट हाइब्रिड के प्रोडक्शन सेंटर के रूप में काम करेगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

होंडा लाई जबरदस्त ऑफर्स, दिवाली से पहले सस्ते में कारें खरीदने का शानदार मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *