(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

Tesla Model Y vs kia carens ev । Car Comparison । भारत में टेस्ला मॉडल Y और किआ कैरेन्स EV लॉन्च: कौन बेहतर?


नई दिल्ली. भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाज़ार में हलचल मची हुई है क्योंकि टेस्ला (Tesla) ने अपनी पॉपुलर SUV मॉडल Y लॉन्च कर दी है, वहीं किआ (Kia) ने कैरेन्स क्लेविस EV के जरिए EV सेगमेंट में MPV पेश कर दी है. एक लग्जरी पसंद है, तो दूसरी फैमिली ओरिएंटेड विकल्प. दोनों के लॉन्च से खरीदारों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

टेस्ला मॉडल Y की कीमत ₹58.89 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि कैरेन्स क्लेविस EV ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹24.49 लाख तक जाती है. इनकी टारगेट ऑडियंस अलग है. मॉडल Y टेक-सेवी और प्रीमियम सेगमेंट के लिए है, जबकि कैरेन्स ज्यादा जगह, बजट और डेली यूज वालों के लिए बेहतर है.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

मॉडल Y में 75 kWh बैटरी है, जिससे यह 530 किमी तक चल सकती है. इसकी 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5 सेकंड में होती है. यह AWD वर्जन के साथ आती है, जो परफॉर्मेंस को और बढ़ाता है. दूसरी ओर, कैरेन्स क्लेविस EV दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है 42 kWh (404 किमी) और 51.4 kWh (490 किमी). हालांकि इसकी स्पीड मॉडल Y से कम है, लेकिन रेंज डेली यूज के लिए काफी है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

दोनों गाड़ियों में एडवांस्ड फीचर्स हैं. मॉडल Y में 15-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, ऑटोपायलट और लेवल 2+ ADAS है. कैरेन्स क्लेविस में 12.3-इंच डुअल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, और 6 एयरबैग के साथ लेवल 2 ADAS मिलता है. साथ ही इसमें V2L फीचर भी है, जिससे आप बाहरी डिवाइस चार्ज कर सकते हैं. सेफ्टी के मामले में दोनों मजबूत हैं, लेकिन ऑटोपायलट मॉडल Y को बढ़त देता है.

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

कीमत के लिहाज से मॉडल Y महंगी है, लेकिन इसमें हाई-एंड टेक्नोलॉजी और ब्रांड प्रीमियमनेस मिलती है. वहीं कैरेन्स क्लेविस EV किफायती है और फैमिली यूजर के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल है. 7-सीटर सेटअप, अच्छी रेंज और सेफ्टी फीचर्स इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं.

आपके लिए कौन बेहतर?

अगर आप लग्जरी, हाई परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो टेस्ला मॉडल Y आपके लिए है. लेकिन अगर आप फैमिली के साथ लंबी दूरी तय करना चाहते हैं, और बजट में रहकर EV अपनाना चाहते हैं, तो कैरेन्स क्लेविस EV बेहतर विकल्प है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *