(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 19, 2026 हिन्दी
Tech

Honda launches its first electric bike | होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च: 600cc पेट्रोल बाइक के बराबर पावरफुल ईवी फुल चार्ज में 130km चलेगी, कीमत ₹15.56 लाख


नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापानी टू-व्हीलर कंपनी होंडा ने आज (17 सितंबर) अपनी पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल WN7 को यूरोपियन मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ईवी 600cc पेट्रोल बाइक के बराबर पावरफुल है और फुल चार्ज में 130km चलेगी। इसकी कीमत 12,999 यूरो यानी करीब 15.56 लाख रुपए रखी गई है।

बाइक को नवंबर 2025 में होने वाले EICMA शो में फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके बाद डिलीवरी शुरू होगी। कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च करने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में इस बाइक को 10-12 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

WN7 में क्या खास है?

नई इलेक्ट्रिक बाइक EICMA-2024 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से इंस्पायर्ड है और डिजाइन भी वैसा ही मिनिमलिस्टिक और नेकेड स्टाइल का है। ओवर ऑल डिजाइन स्लिम और फ्यूचरिस्टिक है। बाइक ग्लॉस ब्लैक के साथ 3 कलर- कॉपर एक्सेंट्स, मैट ब्लैक और ग्रे ऑप्शन के साथ आती है। इसका वजन 217kg है।

परफॉर्मेंस: 130km रेंज के साथ 15hp पावर

होंडा का कहना है कि ये बाइक को ‘फन सेगमेंट’ के लिए बनाया गया है, यानी कंपनी का फोकस राइडिंग को मजेदार बनाने पर है। इलेक्ट्रिक बाइक परफॉर्मेंस के मामले में 600cc वाली पेट्रोल बाइक से मैच करती है और टॉर्क में तो 1000cc वाली को टक्कर देती है।

  • बाइक को यूरोप में दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें एक वैरिएंट में 18kW (24.5hp) पावरफुल मोटर मिलती है और दूसरे वैरिएंट में 11kW (15hp) पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। दोनों वॉटर-कूल्ड मोटर हैं, जो 100Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • मोटर को पावर देने के लिए बाइक में CCS2 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिथियम-आयन की की फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज पर 130km तक चलेगी।
  • बाइक फास्ट CCS2 चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 6kVA वॉल-बॉक्स होम चार्जर से 3 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है।

फीचर्स: 5-इंच की TFT स्क्रीन और LED लाइटिंग

होंडा WN7 में 5-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जो होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ – नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और EV स्पेसिफिक मेन्यूज जैसे फीचर्स से लैस है।

ईवी में ऑल-LED लाइटिंग दी गई है। इसके फ्रंट में डुअल पॉड हेडलाइट और हॉरिजॉन्टल DRL शामिल है।

कंफर्ट राइडिंग के लिए ईवी के फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्वर दिए गए हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक्स और रियर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *