(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

मुंबई के बाद दिल्ली में भी जल्द शोरूम खोलेगी टेस्ला, कारें बेचने से कहीं बड़ा है इंडिया के लिए कंपनी का प्लान


Last Updated:

टेस्ला जल्द ही दिल्ली में शोरूम खोलने की योजना बना रही है और चार चार्जिंग स्टेशन बनाएगी. मुंबई में एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया है. कंपनी का लक्ष्य सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाना है.

हाइलाइट्स

  • टेस्ला राजधानी दिल्ली में जल्द शोरूम खोलेगी.
  • नई दिल्ली में चार चार्जिंग स्टेशन बनाएगी टेस्ला.
  • कंपनी का एम सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाना है.
नई दिल्ली. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मंगलवार को शोरूम खोलने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला दिल्ली में जल्द शोरूम खोलने की प्लानिंग कर रही है. टेस्ला के मुताबिक, वह नई दिल्ली में चार चार्जिंग स्टेशन बनाने वाली है. इसमें 16 सुपरचार्जर होंगे, जबकि 15 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे. टेस्ला ने मुंबई में ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ लॉन्च करने के साथ देश में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y को लॉन्च किया.

कम्प्लीट इकोसिस्टम होगा तैयार
टेस्ला ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के इर्द-गिर्द एक कम्प्लीट इकोसिस्टम तैयार करके विकास के लिए बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार किया है. कंपनी के ईवी इकोसिस्टम में शोरूम, सर्विस सेंटर, डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब और कंपनी के ऑफिस शामिल हैं. मुंबई में टेस्ला ने प्रमुख क्षेत्रों जैसे लोअर परेल, बीकेसी, नवी मुंबई और ठाणे में चार प्रमुख चार्जिंग स्टेशन बनाने का ऐलान किया है. इसमें 16 सुपरचार्जर और 16 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे.

सस्टेनेबल इकोसिस्टम
टेस्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां कंपनी के बड़े मिशन का सिर्फ एक हिस्सा है. कंपनी का असली लक्ष्य एक सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाना है. कंपनी ने बताया कि दुनिया भर के 55 देशों में 80 लाख से ज्यादा टेस्ला गाड़ियां बेची जा किए जा चुकी हैं और सिर्फ 2024 में ही ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 250 से ज्यादा नए फीचर जोड़े गए हैं. कंपनी समय के साथ कारों को और स्मार्ट बनाने के लिए ऐसे अपडेट जारी रखने की योजना बना रही है.

70,000 से ज्यादा सुपरचार्जर
कंपनी पहले से ही दुनिया भर में 70,000 से ज्यादा सुपरचार्जर के साथ 7,000 से ज्यादा सुपरचार्जिंग स्टेशन ऑपरेट करती है. भारत के रोजगार बाजार को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, टेस्ला ने कंफर्म किया है कि वह पूरी तरह से लोकल टैलेंट पर निर्भर रहेगी. कंपनी ने कहा, “देश में कंपनी के ऑपरेशंस को लीड करने के लिए भारतीय नागरिकों को नियुक्त किया जाएगा, जिससे एक ग्लोबल ब्रांड के लिए डोमेस्टिक लीडरशि तैयार होगी.”

homeauto

मुंबई के बाद दिल्ली में भी जल्द शोरूम खोलेगी टेस्ला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *