(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

इंडिया में आज अमेरिका और वियतनाम आमने सामने, Tesla और Vinfast की इंडिया में एंट्री


Last Updated:

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है. आज अमेरिका की Tesla और वियतनाम की Vinfast भारत में अपने शोरूम खोलेंगी. Vinfast के शोरूम्स कई राज्यों में खुलेंगे.

हाइलाइट्स

  • टेस्ला और विनफास्ट भारत में शोरूम खोलेंगी.
  • भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है.
  • विनफास्ट के शोरूम्स कई राज्यों में खुलेंगे.
नई दिल्ली. चीन और जापान के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है. चीन और जापान के बाजारों को विकसित बाजारों में गिना जाता है, जबकि, भारत का ऑटोमोबाइल बाजार अभी भी डिवेलपिंग फेज में है. इसके बावजूद बड़े बाजारों के मामले में ये तीसरे नंबर पर है. यही कारण है कि दुनिया भर के ऑटोमोबाइल ब्रांड्स भारत में अपने प्रोडक्ट्स लाने को एक्साइटेड हैं. पिछले कुछ सालों में भारत में Kia, MG, Citroen, BYD जैसे तमाम ब्रांड्स की एंट्री भारत में हुई है. अब इस कड़ी दो नए ब्रांड्स का नाम आज से जुड़ जाएगा. अमेरिका की Tesla और वियतनाम की Vinfast. इन दोनों ब्रांड्स के शोरूम आज भारत में खुलेंगे.

अमेरिका और वियतनाम आमने सामने
अमेरिका और वियतनाम के बीच युद्ध का लंबा इतिहास रहा है जिसे लोग आज भी याद सकते हैं, और आज दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बाजार में दोनों आमने सामने होंगे. टेस्ला जहां मुंबई में अपना शोरूम खोलेगी, वहीं विनफास्ट भी आज से भारत में अपनी कारें बेचना शुरू करेगी. विनफास्ट भारत के कई हिस्सों में अपने शोरूम्स खोलेगी. नीचे विनफास्ट के शोरूम्स की पूरी लिस्ट दी गई है.

राज्य क्षेत्र डीलर पार्टनर ग्रुप
दिल्ली नॉर्थ पॉस्को ग्रुप
हिमाचल प्रदेश नॉर्थ देवभूमि ग्रुप
उत्तर प्रदेश साउथ केबी ग्रुप
कर्नाटक साउथ राजा ग्रुप
तेलंगाना साउथ नानेश ऑटोमोटिव
तमिलनाडु साउथ मानसरोवर ग्रुप
केरल साउथ ईवीएम ग्रुप
आंध्र प्रदेश साउथ कासा ग्रुप
महाराष्ट्र वेस्ट धोन ग्रुप
गुजरात वेस्ट हर्शोलिया ग्रुप
गुजरात वेस्ट नवजीवन ग्रुप
ओडिशा ईस्ट स्ट्रेटविस्टा ऑटोमोबाइल
वेस्ट बंगाल ईस्ट बगारिया ग्रुप

टेस्ला के लिए ‘जरूरी’ है भारत
एलन मस्क के लिए भारत एक जरूरी बाजार है. बीते कुछ समय से टेस्ला अमेरिका कई विवादों से घिरी रही है. वहीं चीन में भी BYD से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है, बल्कि, BYD ने चीन और यूरोप दोनों ही बाजारों में सेल के मामले में इसे पीछे छोड़ दिया है.

homeauto

इंडिया में अमेरिका और वियतनाम आमने सामने, Tesla, Vinfast की इंडिया में एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *