(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 18, 2026 हिन्दी
Tech

नई विदेशी कार कंपनी की भारत में एंट्री! 27 शहरों में खुलने जा रहे शोरूम, यहां देखें पूरी लिस्ट


Last Updated:

VinFast ने भारत के 27 शहरों में 32 डीलरशिप के लिए 13 डीलर ग्रुप्स के साथ एग्रीमेंट साइन किए हैं. VF 6 और VF 7 का डेब्यू 15 जुलाई को होगा. VinFast का लक्ष्य 2025 तक 35 डीलरशिप स्थापित करना है.

हाइलाइट्स

  • VinFast भारत के 27 शहरों में 32 डीलरशिप खोलेगी.
  • VF 6 और VF 7 का भारत में डेब्यू 15 जुलाई को होगा.
  • VinFast का लक्ष्य 2025 तक 35 डीलरशिप स्थापित करना है.
नई दिल्ली. वियतनाम भारत में अपने पांव पसारने को तैयार है. इसीलिए कंपनी ने भारत के 27 शहरों में 32 डीलरशिप के लिए 13 डीलर ग्रुप्स के साथ डीलर पार्टनर एग्रीमेंट पर साइन किए हैं. ये एग्रिमेंट VinFast की 3S (सेल्स, सर्विस, स्पेयर) नेटवर्क स्टैब्लिश करने में मदद करेगा और अपकमिंग VF 6 और VF 7 की प्री-बुकिंग के लिए आधार तैयार कर रहे हैं. इन दोनों कारों का भारत में 15 जुलाई को डेब्यू होगा.

राज्य क्षेत्र डीलर पार्टनर ग्रुप
दिल्ली नॉर्थ पॉस्को ग्रुप
हिमाचल प्रदेश नॉर्थ देवभूमि ग्रुप
उत्तर प्रदेश साउथ केबी ग्रुप
कर्नाटक साउथ राजा ग्रुप
तेलंगाना साउथ नानेश ऑटोमोटिव
तमिलनाडु साउथ मानसरोवर ग्रुप
केरल साउथ ईवीएम ग्रुप
आंध्र प्रदेश साउथ कासा ग्रुप
महाराष्ट्र वेस्ट धोन ग्रुप
गुजरात वेस्ट हर्शोलिया ग्रुप
गुजरात वेस्ट नवजीवन ग्रुप
ओडिशा ईस्ट स्ट्रेटविस्टा ऑटोमोबाइल
वेस्ट बंगाल ईस्ट बगारिया ग्रुप
इन शहरों में खुलेंगे स्टोर
शुरुआती दौर में डीलरशिप प्रमुख शहरी और उभरते ईवी बाजारों में स्टैब्लिश की जाएंगी, जिनमें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोचीन, भुवनेश्वर, त्रिवेंद्रम, चंडीगढ़, लखनऊ, कोयंबटूर, सूरत, कालीकट, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, शिमला, आगरा, झांसी, ग्वालियर, वापी, बड़ौदा और गोवा शामिल हैं.

साल के अंत तक 35 डीलरशिप स्टोर का टारगेट
इन शहरों का चयन उनकी बढ़ती ईवी अपनाने की दर, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी और डिमांड के आधार पर किया गया है. VinFast का लक्ष्य है कि वह CY 2025 के अंत तक भारत में 35 डीलरशिप स्थापित करे.

homeauto

नई विदेशी कार कंपनी की भारत में एंट्री! 27 शहरों में खुलने जा रहे शोरूम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *