(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 11, 2026 हिन्दी
Tech

Oppo Find X9 series to launch globally on October 28 | ओप्पो फाइंड X9 सीरीज 28 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च होगी: फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, 200MP कैमरा के साथ 7500mAh बैटरी


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी ओप्पो अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज 28 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इसमें फाइंड X9 और फाइंड X9 प्रो मॉडल उतारे जाएंगे। ब्रांड ने हाल ही में इन फोन्स को होम मार्केट चीन में लॉन्च किया था। ये फोन्स डायमेंसिटी 9500 चिपसेट और प्रीमियम 6.59 इंच डिस्प्ले के साथ आएंगे।

इसके अलावा फाइंड X9 में 50MP कैमरा सेटअप और 7025mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, फाइंड X9 प्रो मॉडल में 200MP कैमरा सेटअप और 7500mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। भारत में इनका मुकाबला, वीवो X300, वनप्लस 13 और शाओमी 17 जैसे फ्लैगशिप सीरीज के स्मार्टफोंस से होगा।

लॉन्च इवेंट 28 अक्टूबर को स्पेन के बार्सिलोना शहर में रात 7:30 बजे होगा। ओपो ग्लोबल वेबसाइट पर ईवेंट को लाइव देख सकते हैं। उम्मीद है कंपनी इसी दिन दोनों फोन्स की इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *