(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 12, 2026 हिन्दी
Tech

YouTube rolls out new ‘timer’ feature for Shorts | शॉर्ट्स के लिए यूट्यूब का नया ‘टाइमर’ फीचर रोलआउट: यूजर्स को अनलिमिटेड स्क्रॉलिंग रोकने में मदद मिलेगी, जानें एक्टिव करने की प्रोसेस


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगर यूट्यूब पर शॉर्ट्स देखते-देखते आपको भी समय का पता नहीं चलता और स्क्रॉलिंग में घंटों बर्बाद कर देते हैं, तो वीडियो प्लेटफॉर्म ने मोबाइल एप में नया ‘टाइमर’ फीचर रोलआउट किया है।

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह फीचर शॉर्ट्स की अनलिमिटेड स्क्रॉलिंग रोकने के लिए लॉन्च किया है, ताकि यूजर्स का दिमाग ‘डूमस्क्रॉलिंग’ (बेकार स्क्रॉलिंग) की गिरफ्त में न फंसे। आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा।

नया टाइमर फीचर क्या है और कैसे काम करेगा?

  • अवेलेबलिटी: ये फीचर सिर्फ मोबाइल एप पर है, अभी डेस्कटॉप या वेब वर्जन पर अवेलेबल नहीं है।
  • टाइम लिमिट सेट करना: यूजर्स एप में डेली टाइम लिमिट सेट कर सकेंगे, जैसे 30 मिनट या 1 घंटा।
  • टाइम खत्म होने पर: लिमिट पूरी होते ही पॉप-अप प्रॉम्प्ट आएगा, जो कहेगा- ‘आपका टाइम खत्म हो गया, अब ब्रेक लो’ और शॉर्ट्स फीड पॉज हो जाएगी।
  • प्रॉम्प्ट हटाना: अभी इस प्रॉम्प्ट को यूजर हटा भी कर सकते हैं और फिर से स्क्रॉलिंग शुरू कर सकते हैं।
  • कंट्रोल: अभी इस फीचर को यूजर्स खुद कंट्रोल कर सकते हैं। बाद में इसे और सख्त बनाया जाएगा, ताकि यूजर्स आसानी से स्क्रॉलिंग शुरू न कर सकें।
  • पैरेंटल कंट्रोल: इसमें पैरेंटल कंट्रोल्स भी जोड़ा जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों के लिए लिमिट सेट कर सकेंगे और बच्चे प्रॉम्प्ट डिसमिस नहीं कर पाएंगे।
  • सेटिंग्स में चेक करें: अगर आपका एप अपडेटेड है, तो सेटिंग्स में ‘शॉर्ट्स टाइमर’ सर्च करके लिमिट सेट कर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *