(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

सिर्फ 13 लाख में BYD ने लॉन्च कर दी 2000KM रेंज वाली कार, फीचर लोडेड कार बदलेगी मार्केट का गेम


Last Updated:

BYD Seal 06 DM-i प्लग-इन हाइब्रिड स्टेशन वैगन चीन में लॉन्च हुई है, जिसकी कीमत 13 लाख रुपये है. यह कार 2,000 किमी की रेंज और 670-लीटर ट्रंक स्पेस ऑफर करती है. यूरोप में भी लॉन्च की योजना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

हाइलाइट्स

  • BYD Seal 06 DM-i चीन में लॉन्च हुई.
  • इस कार की कीमत 13 लाख रुपये है.
  • कार की टोटल मिक्स रेंज 2000 किमी है.
नई दिल्ली. BYD Seal 06 DM-i प्लग-इन हाइब्रिड स्टेशन वैगन को चीन में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 109,800 युआन यानी करीब 13 लाख रुपये है. यह फैमिली कार 2,000 किमी की मिक्स रेंज, 3.15 L/100km का फ्यूल कंजम्शन और 670-लीटर का ट्रंक स्पेस ऑफर करती है. Seal 06 DM-i वैगन के पास विदेशी बाजारों में भी एक सक्सेसफुल मॉडल बनने की क्षमता है.

यूरोप में पॉपुलर
यूरोप की तुलना में, स्टेशन वैगन चीन में उतने लोकप्रिय नहीं हैं. पहले, कुछ फेमस डोमेस्टिक ऑटोमेकर्स ने ऐसी कारें बनाई थीं, क्योंकि ग्राहक ज्यादा हाइट वाली SUVs ज्यादा करते थे.

article_image_1

न्यू एनर्जी स्टेशन वैगन
पिछले 5 सालों में, चीनी ऑटोमेकर्स ने कई न्यू एनर्जी स्टेशन वैगन लॉन्च किए हैं. इस लिस्ट में Zeekr 001, Zeekr 007 GT, Nio ET5 Touring, Denza Z9 GT, Neta S और अन्य मॉडल शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से ज्यादातर कारें यूरोपीय बाजार में पहुंच चुकी हैं या पहुंचने वाली हैं. CarNewsChina के एक सोर्स के अनुसार, BYD भी BYD Seal 06 DM-i वैगन को यूरोपीय खरीदारों के लिए लाने की योजना बना रहा है.

article_image_1

BYD Seal 06 DM-i
BYD Seal 06 DM-i वैगन के बारे में ज्यादा जानकारी BYD Seal 06 DM-i वैगन अपने सेडान सिबलिंग के साथ बाहरी स्टाइलिंग में मेल खाता है. नया मॉडल “मरीन एस्थेटिक्स” बॉडी लैंग्वेज को फॉलो करता है. इसके फ्रंट एंड में पतले LED हेडलैम्प्स और एक उल्टे ट्रेपेज़-आकार की ग्रिल है. कार में छिपे हुए दरवाजे के हैंडल, काले पिलर्स और एक सिंगल टेललाइट यूनिट भी है. Seal 06 DM-i वैगन के डायमेंशंस 4850/1890/1505 मिमी हैं. व्हीलबेस 2,790 मिमी तक पहुंचता है.

1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन
Seal 06 DM-i वैगन ने BYD की 5th जेनेरेशन की प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम को अडॉप्ट किया है. इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है जो 74 kW (99 hp) की पावर देते हैं और इसे 120-kW (161 hp) इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह वेरिएंट 8.7 सेकंड में 100 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुंचता है.

homeauto

सिर्फ 13 लाख में BYD ने लॉन्च कर दी 2000KM रेंज वाली कार, फीचर लोडेड कार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *