(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 12, 2026 हिन्दी
Tech

Royal Enfield Himalayan 450 Mana Black Edition launched | रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 का माना ब्लैक एडिशन लॉन्च: रग्ड लुक वाली एडवेंचर बाइक में 40hp पावरफुल इंजन, कीमत ₹3.37 लाख


गोआ18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रॉयल एनफील्ड ने गोवा में शुरू हुए अपने एनुअल बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स-2025 में हिमालयन 450 का माना ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने एडवेंचर बाइक को हाल ही में EICMA 2025 में रिवील किया था। बाइक 40hp पावरफुल इंजन के साथ आती है।

बाइक की कीमत 3,37,036 रुपए (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है, जो मौजूदा टॉप वैरिएंट हैनले ब्लैक एडिशन से करीब 17,354 रुपए ज्यादा है। भारत में बाइक KTM 390 एडवेंचर SW, येज्दी एडवेंचर, BMW G310 GS और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को टक्कर देती है।

हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन में नया क्या?

इसका नाम इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर स्थित माना गांव से लिया गया है। इसका लुक रग्ड और देसी पहाड़ी स्टाइल वाला नजर आ रहा है। बाइक को भारत में फैक्ट फिटेड एसेसरीज के साथ पेश किया गया है।

इसमें एल्युमिनियम ब्रेस के साथ फैक्ट्री फिटेड नकल गार्ड, 860mm ऊंची रैली-स्टैप फ्लटर सीट (स्टैंडर्ड बाइक में 825 मिलीमीटर), फ्लेयर्ड टेल सेक्शन और क्रॉस स्पोक व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर शामिल है।

इसका वजन 195kg, यानी पहले से 1kg हल्की है। बाइक का कलर ऑल-ब्लैक है और इसे डार्क ग्रे ग्राफिक्स से से सजाया गया है। रॉयल एनफील्ड ने इसमें एरो के कस्टम एग्जॉस्ट भी दिया है, लेकिन यह केवल यूरोपियन मार्केट के लिए है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *