- Hindi News
- Tech auto
- Honda Unveils 2026 CB750 Hornet With New Dual Tone Colors And E Clutch System
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
होंडा ने CB750 हॉर्नेट के 2026 वैरिएंट को इंटरनेशनल मार्केट में अनवील कर दिया है। कंपनी ने इस मॉडल में नए ड्यूल-टोन कलर्स और इ- क्लच सिस्टम दिया है।
CB750 हॉर्नेट 2026 के कोर मैकेनिकल्स पुराने मॉडल की तरह ही हैं। यह स्ट्रीटफाइटर स्टाइल की बाइक है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी प्राइसिंग का ऐलान नहीं किया है।
भारत में इसके पुराने वर्जन की कीमत ₹9.22 लाख (एक्स-शोरूम) है। नया मॉडल आने पर प्राइस 10 लाख रुपए के पार जा सकती है।

कंपनी ने इस मॉडल में नए ड्यूल-टोन कलर्स और इ- क्लच सिस्टम दिया है।
CB750 हॉर्नेट 2026: 4 नए कलर्स में पेश
2026 CB750 हॉर्नेट में डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। शार्प, मिनिमल स्ट्रीटफाइटर लुक, कॉम्पैक्ट बॉडी और अपराइट राइडिंग पोजिशन। इसे चार नए ड्यूल-टोन कलर्स में पेश किया गया है।
- ग्रेफाइट ब्लैक एंड मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटालिक (रेड फ्रेम)
- वुल्फ सिल्वर मेटालिक एंड इरिडियम ग्रे मेटालिक
- गोल्डफिंच येलो एंड वुल्फ सिल्वर मेटालिक
- मैट जींस ब्लू मेटालिक एंड मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटालिक
परफॉर्मेंस: क्लच लीवर बिना गियर शिफ्टिंग
इ- क्लच सिस्टम सबसे बड़ा अपडेट है। यह क्लच लीवर बिना गियर शिफ्ट करने देता है। इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स क्लच को ऑटोमैटिकली हैंडल करते हैं। राइडर्स मैनुअल क्लच भी यूज कर सकते हैं।
इंजन पुराने मॉडल जैसा ही 755cc पैरेलल-ट्विन है। ये 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है जो 9,500 rpm पर 90.5 bhp और 7,250 rpm पर 75 Nm टॉर्क देता है।

बाइक के इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स क्लच को ऑटोमैटिकली हैंडल करते हैं।
हार्डवेयर: ब्रेकिंग के लिए ड्यूल फ्रंट डिस्क्स
- सस्पेंशन: आगे 41mm शोवा SFF-BP USD फोर्क्स लगे हैं। मतलब बाइक आगे से सॉफ्ट और कंट्रोल्ड रहेगी, गड्ढों पर भी झटका कम लगेगा। पीछे प्रो-लिंक मोनोशॉक है, जो होंडा का अपना सिस्टम है। इससे लंबी राइड में भी थकान नहीं होगी और कॉर्नरिंग में बाइक स्थिर रहेगी।
- ब्रेकिंग: आगे दो 296mm डिस्क्स हैं, जिन पर रेडियल-माउंट फोर-पिस्टन कैलिपर्स लगे हैं। यानी ब्रेकिंग बहुत पावरफुल और फील अच्छा मिलेगा। पीछे 240mm सिंगल डिस्क है। ड्यूल-चैनल ABS भी है, यानी तेज ब्रेक लगाने पर भी टायर लॉक नहीं होंगे, बाइक फिसलेगी नहीं।
- फ्रेम और वजन: स्टील डायमंड फ्रेम है ये मजबूत और हल्का माना जाता है। पूरा वजन सिर्फ 196 किलो है, जो इस कैटेगरी में काफी अच्छा है। सीट हाइट 795mm है। 6 फीट तक के राइडर आराम से पैर टिका सकते हैं।

CB750 हॉर्नेट 2026 में 5 इंच का फुल-कलर TFT स्क्रीन है।
फीचर्स: स्पोर्ट समेत 4 राइडिंग मोड्स
- राइडिंग मोड्स: थ्रॉटल-बाय-वायर की वजह से 4 मोड्स मिलते हैं। स्पोर्ट (ज्यादा पावर), स्टैंडर्ड (बैलेंस्ड), रेन (स्लिपरी रोड पर सेफ) और यूजर मोड। बारिश में या ट्रैफिक में अलग-अलग मोड पर चेंज किया जा सकता है।
- ट्रैक्शन और व्हीली कंट्रोल: होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) है। अगर टायर फिसलने लगे तो पावर अपने आप कम कर देगा। व्हीली कंट्रोल भी है। तेज एक्सीलरेशन में आगे का टायर ज्यादा नहीं उठेगा, कंट्रोल बना रहेगा।
- डिस्प्ले और कनेक्टिविटी: 5 इंच का फुल-कलर TFT स्क्रीन है। तेज रौशनी में भी साफ दिखता है। होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी से फोन कनेक्ट करके नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हो।
- लाइटिंग और सेफ्टी: हेडलैंप, टेललैंप, इंडिकेटर्स सब LED दिए हैं। इंडिकेटर अपने आप कैंसल हो जाते हैं। इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल है।
भारत में आने की संभावना
भारत में पुराना CB750 हॉर्नेट बिकता है। नया मॉडल E-Clutch और अपडेट्स के साथ आ सकता है, लेकिन लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की गई है। प्राइस बढ़कर ₹10 लाख से ऊपर जा सकती है।