(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 10, 2026 हिन्दी
Tech

iQOO 15 5G Price 2025; Smartphone Specifications & Features Explained | iQOO 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹72,999: स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत 72,999


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गेमिंग फोन बनाने वाली टेक कंपनी आईक्यू ने आज (26 नवंबर) भारत में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च किया है। यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप 3Nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है।

इस चिपसेट के साथ ये कंपनी का पहला और भारत में दूसरा फोन है। इससे पहले वनप्लस 15 इसी प्रोसेसर के साथ आया था। इसके अलावा, फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी, 2K रेजोल्यूशन वाला 6.85-इंच डिस्प्ले मिलता है।

वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। आइकू 15 को 2 स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है और इसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपए है। कंपनी लॉन्च ऑफर में मोबाइल पर 7000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। फोन 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट पर अवेलेबल होगा।

डिजाइन: ग्लास और मेटल बॉडी आइकू 15 स्मार्टफोन ग्लास और मेटल बॉडी से बना है। इसमें कर्व्ड एजेस हैं, जो हाथ में अच्छे से फिट हो जाते हैं। बैक पैनल पर रीडिजाइन कैमरा मॉड्यूल फ्यूचरिस्टिक टच देता है, जबकि फ्रंट में मिनिमल बेजल्स के साथ AMOLED डिस्प्ले है। पंच होल सेल्फी कैमरा मॉडर्न फील देता है।

फोन का डायमेंशन स्लिम है। ये 161.5 लंबा, 75.2 चौड़ा, 8.5mm पतला और वजन 200g है। IP68 रेटिंग से वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंट है, जो आउटडोर यूज के लिए अच्छा है। कुल मिलाकर, iQOO 15 का डिजाइन प्रीमियम और गेमिंग-फोकस्ड है, जो स्लिक लुक के साथ कम्फर्टेबल ग्रिप देता है।

नया आइकू फोन लीजेंड और अल्फा ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।

नया आइकू फोन लीजेंड और अल्फा ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।

आइकू 15 स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: मोबाइल में 6.85-इंच 2K ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें सैमसंग की लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले (LEAD) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे स्क्रीन विजिबिलिटी बढ़ती है और रिफ्लेक्शन कम होते हैं।

डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स है और इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कंपनी ने इसे इंडिया का सबसे ब्राइट डिस्प्ले कहा है।

परफॉर्मेंस: फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है, जो 3.63GHz से 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

मोबाइल में BGMI और COD जैसे गेम्स खेलने के लिए सुपर कंप्यूटिंग चिप Q3 लगाई गई है। यह मोबाइल यूजर्स को लंबा गेमिंग सेशन देती है और गेम खेलने के ​दौरान फोन को हीट होने से रोकती है।

कंपनी का दावा है कि फोन में गेम खेलते वक्त 144FPS फ्रेम रेट मिलेगी और लैग व हैंग जैसी प्रॉब्लम भी नहीं आएगी। फोन ओरिजन OS6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 VCS सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जार: पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

मोबाइल ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। यह जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को पावर देती है, जिससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *