(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

तैयार हो गई टेस्ला की सबसे सस्ती कार, जानें कब तक होगी लॉन्च


Last Updated:

टेस्ला ने भारत में मॉडल Y लॉन्च किया जिसकी कीमत 61 लाख रुपये है. लोग इसे ‘ओवरप्राइज्ड’ बता रहे हैं. कंपनी जल्द ही ‘किफायती मॉडल Y’ लाने वाली है. बुकिंग अब पूरे भारत में खुली है.

हाइलाइट्स

  • टेस्ला ने भारत में मॉडल Y लॉन्च किया जिसकी कीमत 61 लाख रुपये है.
  • कंपनी जल्द ही ‘किफायती मॉडल Y’ लाने वाली है.
  • मॉडल Y की बुकिंग अब पूरे भारत में खुली है.
नई दिल्ली. टेस्ला ने हाल ही में भारत में एंट्री की है. टेस्ला मॉडल Y लॉन्च के बाद से ही इंडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है. टेस्ला कई कारणों से इंडिया में चर्चा में है. इनमें से एक कारण Tesla Model Y की कीमत भी है. भारत में इसकी कीमत 61 लाख रुपये ऊपर है जो इंटरनेट पर लोगों को भा नहीं रहा. ज्यादातर लोग इसे ‘ओवरप्राइज्ड’ बता रहे हैं. चीन और यूरोप में टेस्ला की सेल लगातार गिर रही है. सेल को बूस्ट करने के लिए कंपनी नई ‘अफोर्डेबल’ टेस्ला कार लाने वाली है. आइए जानते हैं इस बारे में.

“किफायती मॉडल Y”
टेस्ला ने हाल ही में अपनी Q2 सेल की घोषणा की और कॉल के दौरान, एलोन मस्क ने कंफर्म किया कि टेस्ला का भविष्य का एंट्री-लेवल मॉडल एक बिल्कुल नई कार नहीं है बल्कि सिर्फ एक “किफायती मॉडल Y” है.

कहां बिकेगा ‘सस्ता’ टेस्ला मॉडल
जबकि “किफायती टेस्ला” को एक बिल्कुल नया मॉडल माना जा रहा था, जिसे डेब्यू पर मॉडल 2 माना जा रहा था. टेस्ला मॉडल Y के किफायती वेरिएंट का प्रोडक्शन इस साल अगस्त या सितंबर के आसपास शुरू हो सकता है. कंपनी ने अभी तक उन बाजारों के बारे में जानकारी नहीं दी है जहां किफायती मॉडल Y की बिक्री होगी.

पैन इंडिया बुकिंग
टेस्ला ने इस महीने की शुरुआत में मॉडल Y के साथ भारतीय बाजार में एंटर किया. एक CBU इंपोर्ट होने के कारण मॉडल Y पर भारी भरकम इंपोर्ट ड्यूटी लगाई गई. टैक्स के बाद इसकी कीमत लगभग Rs 61 लाख है RWD के लिए और Rs 68 लाख है लॉन्ग रेंज RWD (एक्स-शोरूम, भारत) के लिए. ब्रांड ने शुरू में मॉडल Y के लिए कुछ शहरों के लिए बुकिंग खोली थी लेकिन अब बुकिंग पूरे भारत में खुली है.

homeauto

तैयार हो गई टेस्ला की सबसे सस्ती कार, जानें कब तक होगी लॉन्च



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *