(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

PHOTOS: मर्सिडीज की दमदार SUV का एक्सीडेंट, 9 एयरबैग्स खुले, पर एक ‘गलती’ ने ले ली बिजनेसमैन की जान


Last Updated:

समृद्धि महामार्ग पर गड्ढों के कारण नासिक के बिजनेसमैन सुनील हेकरे की मर्सिडीज GLS 400D का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई और परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया है.

हाइलाइट्स

  • समृद्धि महामार्ग पर हादसे में सुनील हेकरे की मौत.
  • हेकरे की मर्सिडीज GLS 400D का एक्सीडेंट.
  • गड्ढों के कारण हादसों की संख्या बढ़ रही है.
नई दिल्ली. कुछ वक्त पहले बड़ी धूमधाम से शुरू किए गए समृद्धि महामार्ग पर गड्ढे पड़ने की खबर सामने आई है. इस वजह से समृद्धि महामार्ग के काम पर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच इगतपुरी के पास नासिक के फेमस बिजनेसमैन सुनील हेकरे की कार का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में हेकरे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. चौंकाने वाली बात यह है कि हेकरे परिवार मर्सिडीज GLS 400D में सफर कर रहा था.

1.50 करोड़ की SUV में सफर कर रहे थे हेकरे
मिली जानकारी के अनुसार, उद्यमी सुनील हेकरे मुंबई से नासिक आ रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे. हेकरे के पास मर्सिडीज की सबसे दमदार GLS 400D SUV थी. इस SUV में कुल 9 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ADAS फीचर्स हैं. इस SUV की कीमत 1.50 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

मिळालेल्या माहितीनुसार, उद्योजक सुनील हेकरे हे मुंबईहून नाशिकला येत होते. हेकरे यांच्यासोबत त्यांची दोन्ही मुलं आणि पत्नी असे चार जण प्रवास करत होते. हेकरे यांच्याकडे mercedes ची सगळ्यात दमदार GLS 400D ही एसयूव्ही होती. याच एसयूव्हीतून ते प्रवास करत होते. या एसयूव्हीमध्ये सुरक्षेसाठी एकूण ९ एअर बॅग आणि इलेक्ट्रिकल स्टेबल कंट्रोल आणि ADAS फिचर्सने सज्ज आहे. या एसयूव्ही किंमत ही तब्बल १.५० कोटींपेक्षा जास्त आहे.

बेटा ड्राइव कर रहा था मर्सिडीज GLS 400D
हेकरे का बेटा मर्सिडीज GLS 400D चला रहा था. जब वे शाहपुर के पास पहुंचे, तो उनकी मर्सिडीज का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में सुनील हेकरे की पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. SUV चला रहे उनके बेटे की हालत नाजुक है. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

त्यावेळी रस्त्यावर साचलेलं पाणी त्यांच्या कारच्या काचेवर आलं आणि त्यामुळे त्यांचा मुलगा गाडी चालवत असताना त्याचं गाडीवरील नियंत्रण सुटलं आणि त्यानंतर गाडी पलटी होऊन दुसऱ्या लेनमध्ये गेली, अशी प्राथमिक माहिती समोर आली.

हादसा कैसे हुआ?
हेकरे अपनी मर्सिडीज GLS 400D SUV से शाहपुर के पास पहुंचे थे, तब हाईवे पर बारिश का पानी जमा था. जमा पानी में से एक दूसरी गाड़ी तेजी से गुजरी. उस समय सड़क पर जमा पानी उनकी कार की विंडशील्ड पर आ गया, जिससे उनके बेटे का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी पलटकर दूसरी लेन में चली गई. यह प्रारंभिक जानकारी सामने आई है.

हा अपघात इतका भीषण होता की, एसयूव्हीचा वेग जास्त असल्यामुळे कंट्रोल करता आली नाही. पलटी होऊन लेन बदलून ती दुसऱ्या लेनवर गेली आणि रस्त्याच्या बाजूला असलेल्या ग्रीलवर आदळली. याच दरम्याान सुनील हेकरे हे कारच्या बाहेर फेकल्या गेले, त्यात त्यांचा मृत्यू झाला, अशी प्राथमिक माहिती देण्यात आली आहे. हेकरे यांच्या अपघाती निधनामुळे नाशिकच्या उद्योग क्षेत्रावर शोककळा पसरली आहे.

हादसा इतना भीषण था कि SUV की स्पीड ज्यादा होने के कारण कंट्रोल नहीं हो पाया. गाड़ी पलटकर दूसरी लेन में चली गई और सड़क के किनारे लगी ग्रिल से टकरा गई. इसी दौरान सुनील हेकरे कार से बाहर फेंक दिए गए, जिससे उनकी मौत हो गई. हेकरे की आकस्मिक मृत्यु से नासिक के उद्योग क्षेत्र में शोक की लहर है. दरअसल, समृद्धि महामार्ग पर हादसों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.

homeauto

PHOTOS: मर्सिडीज की दमदार SUV का एक्सीडेंट, 9 एयरबैग्स खुले, पर एक ‘गलती’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *