(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
October 23, 2026 हिन्दी
Tech

एक-दो नहीं, इस कंपनी ने बना डालीं 8 ‘लोहालाट’ कारें, सबको मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग


Last Updated:

टाटा मोटर्स की 8 कारों को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) में 5-स्टार रेटिंग मिली है. इनमें हैरियर ईवी, नेक्सॉन ईवी, पंच ईवी, कर्व (ICE और EV), नेक्सॉन (ICE), हैरियर (ICE) और सफारी शामिल हैं.

हाइलाइट्स

  • टाटा की 8 कारों को BNCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली.
  • हैरियर, नेक्सॉन, पंच, कर्व, सफारी को 5-स्टार रेटिंग मिली.
  • BNCAP भारतीय सड़कों के अनुसार तैयार किया गया है.
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स देश भर में मजबूत और सेफ कारें बनाने के लिए जानी जाती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में तमाम ऐसे कारें हैं जिनमें कंपनी ने कूट कूट कर लोहा भरा है. हाल ही में भारत में भी अपना क्रेश टेस्ट प्रोग्राम चालू किया है. भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP). इस प्रोग्राम में कई कारों को टेस्ट किया जा चुका है. टाटा की भी कई कारें इसमें शामिल हुई हैं. टाटा के पोर्टफोलियो में अभी एक या दो नहीं बल्कि 8 ऐसी कारें हैं जिन्हें इस क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल हुई है. आइए जानते हैं इन कारों के बारे में.

इन कारों को मिली 5 स्टार रेटिंग
टाटा हैरियर ईवी
नेक्सॉन ईवी
पंच ईवी
कर्व (ICE)
कर्व (EV)
नेक्सॉन (ICE)
हैरियर (ICE)
सफारी

भारत NCAP स्कोर
टाटा हैरियर ईवी: अडल्ट सेफ्टी में 32/32 अंक और बच्चों की सेफ्टी में 45/49 अंक के साथ 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की.
टाटा नेक्सॉन ईवी: सभी वेरिएंट्स को अब 5-स्टार रेटिंग मिली है.
टाटा पंच ईवी: इसे भी 5-स्टार रेटिंग मिली है.
टाटा नेक्सॉन, कर्व (आईसीई और ईवी): सभी को 5-स्टार रेटिंग मिली है.
टाटा सफारी/हैरियर: दोनों को 5-स्टार रेटिंग मिली है.

ग्लोबल NCAP का इंडियन वर्जन
बीएनसीएपी ग्लोबल एनसीएपी का भारतीय वर्जन है, जो भारतीय सड़कों की स्थितियों और नियमों के अनुसार तैयार किया गया है. 5-स्टार रेटिंग का मतलब है कि अडल्ट और बच्चों की सेफ्टी में शानदार प्रदर्शन. भारत में इन दिनों ग्राहक कार के माइलेज के साथ साथ सेफ्टी को भी प्रॉयरिटी देते हैं.

homeauto

एक-दो नहीं, इस कंपनी ने बना डालीं 8 ‘लोहालाट’ कारें, सबको मिली 5 स्टार सेफ्टी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *