गुरुग्राम में शोरूम खुलने से पहले टेस्ला कार को एंबियंस मॉल में प्रदर्शित किया गया है।
अमेरिका की बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी टेस्ला भारत में अपना आधिकारिक कदम रखने जा रही है। 27 नवंबर को गुरुग्राम के सेक्टर-48 स्थित ऑर्किड बिजनेस पार्क में भारत के पहले टेस्ला एक्सपीरियंस एंड सर्विस सेंटर का शुभारंभ होगा। यह सेंटर सिर्फ शोरूम नही
.
टेस्ला ने पिछले 6 महीनों से इस सेंटर को तैयार करने में दिन-रात काम किया। करीब 25,000 वर्ग फुट में फैले इस सेंटर में मॉडल Y की लॉन्चिंग के लिए कारें पहुंच चुकी हैं। शुरुआत में यही मॉडल भारतीय ग्राहकों को उपलब्ध होंगे।
कीमत की बात करें तो मॉडल Y की शुरुआती कीमत 59 लाख रुपए रखी गई है। सेंटर के उद्घाटन समारोह में टेस्ला इंडिया के हेड और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कंपनी ने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को भी आमंत्रण भेजा है। सबसे खास बात यह है कि पहले दिन ही कुछ बुकिंग वाले ग्राहकों को उनकी कारों की डिलीवरी भी दी जाएगी।
गुरुग्राम के सेक्टर-48 स्थित ऑर्किड बिजनेस पार्क में टेस्ला का सेंटर बनाया गया है।
वर्ल्ड लेवल का एक्सपीरियंस मिलेगा टेस्ला का दावा है कि यह सेंटर विश्व स्तरीय अनुभव देगा, जहां ग्राहक वर्चुअल रियलिटी में कार ड्राइव कर सकेंगे, कस्टमाइजेशन चुन सकेंगे और उसी दिन टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे। सर्विस बे में 12 लिफ्ट और आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरण लगाए गए हैं।
टेस्ला के मोबाइल सर्विस वैन भी गुरुग्राम-दिल्ली एनसीआर में तैनात रहेंगी। सबसे बड़ी चर्चा सुपर चार्जर की है। हालांकि पहले चरण में चार्जिंग स्टेशन नहीं खुलेगा, लेकिन कंपनी ने 2026 की पहली तिमाही तक गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई हाईवे पर 20 से अधिक सुपर चार्जर लगाने की योजना बनाई है।

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में खड़ी टेस्ला गाड़ी के फीचर्स चेक करता परिवार।
मॉडल Y की तीन सबसे बड़ी खूबियां
- 500 किमी से ज्यादा रेंज: टेस्ला मॉडल Y की रेंज वेरिएंट के अनुसार 500 किमी से 661 किमी तक है। भारत में स्टैंडर्ड RWD वेरिएंट की रेंज लगभग 500 किमी, जबकि लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट की रेंज 661 किमी है।
- 4.8 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा: डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव की वजह से यह 5-सीटर फैमिली SUV सिर्फ 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है, जो पोर्शे जैसी स्पोर्टी परफॉर्मेंस देती है।
- 15 मिनट में 270 किमी तक चार्ज: टेस्ला सुपर-चार्जर पर मात्र 15 मिनट में लगभग 270 किमी की रेंज चार्ज हो जाती है। कार में ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) का हार्डवेयर पहले से लगा होता है। जैसे ही भारत में नियम लागू होंगे, सॉफ्टवेयर अपडेट से कार FSD फीचर सक्रिय कर पाएगी।

गुरुग्राम की स्ट्रैटेजिक लोकेशन का फायदा गुरुग्राम दिल्ली के पास है और यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं, इसलिए यहां अच्छी कमाई वाले लोग रहते हैं। मुंबई और दिल्ली के बाद, गुरुग्राम एक ऐसी जगह है जहां सामान आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसलिए, यहां सुपर चार्जर स्टेशन और सर्विस सेंटर खोलकर ग्राहकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं दी जा सकती हैं। इससे कंपनी को भारत में अपना काम बढ़ाने में मदद मिलेगी और 2026 तक 10,000 गाड़ियां बेचने का जो लक्ष्य है, उसे पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
गुरुग्राम में सबसे ज्यादा ईवी गुरुग्राम को पहला सेंटर इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी सबसे तेजी से यहीं खरीदी जा रही हैं। इसके बाद टेस्ला मुंबई (बांद्रा-खार), बेंगलुरु (इंदिरानगर) और नई दिल्ली (एयरोसिटी) में भी ऐसे ही सेंटर खोलने की योजना बना रही है, क्योंकि इन जगहों पर भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खूब बिकती हैं।