मुंबई21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वनप्लस ने भारत में दो नए गैजेट्स लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का स्मार्टफोन वनप्लस 15R और टैबलेट वनप्लस पैड गो-2 अगले महीने 17 दिसंबर को लॉन्च होंगे। वनप्लस 15R की शुरुआती कीमत करीब ₹45,000 बताई जा रही है।
जबकि पैड गो 2 बजट फ्लैगशिप टैबलेट के तौर पर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी ने टीजर इमेज शेयर की है, जिसमें कलर ऑप्शंस और कुछ स्पेक्स का हिंट दिया गया है।
वनप्लस 15R स्पेसिफिकेशंस: पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा सेटअप
वनप्लस 15R को चीन के वनप्लस एसी 6 का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, लेकिन इंडियन वर्जन में कुछ बदलाव सकते हैं। ये फोन क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से चलेगा, जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
डिस्प्ले की बात करें तो 6.83 इंच का 1.5K LTPS AMOLED स्क्रीन मिलेगा, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट है। बैक साइड पर डुअल 50MP कैमरा सेटअप होगा, जिसमें OIS सपोर्ट वाली प्राइमरी कैमरा शामिल है।
फोन को वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट बनाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं। मतलब, ये पानी में डूबने या हाई प्रेशर के पानी के जेट्स को 30 मिनट तक झेल सकेगा। कलर ऑप्शंस में चारकोल ब्लैक और मिंट ब्रीज मिलेंगे। सॉफ्टवेयर ऑक्सीजन OS 16 पर बेस्ड होगा।

वनप्लस पैड गो 2: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल के लिए बेहतर
पैड गो 2 को कंपनी ने बजट में हाई क्वालिटी टैबलेट बताया है। ये 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जिससे कहीं भी हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। टीजर इमेज से पता चलता है कि बैक पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप है, जो पिछले पैड गो जैसा ही लग रहा है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए ठीक रहेगा।
खास बात ये है कि इसके साथ नया वनप्लस पैड गो 2 स्टाइलो मिलेगा, जो नोट्स लेने, स्केचिंग और प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए यूजफुल है। कलर में शैडो ब्लैक और लैवेंडर ड्रिफ्ट ऑप्शंस होंगे।
कंपनी का कहना है कि ये स्टूडेंट्स के लिए स्टडी नोट्स बनाने और प्रोफेशनल्स के लिए मीटिंग्स मैनेज करने में हेल्प करेगा। हालांकि, डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर या बैटरी जैसे डिटेल्स अभी कन्फर्म नहीं हैं, लेकिन पिछले मॉडल से अपग्रेडेड होने की उम्मीद है।

पैड गो 2 में कैमरा सेटअप पुराने पैड गो जैसा ही है, लेकिन 5G और स्टाइलो जैसे ऐड-ऑन्स से ये अपग्रेड लगेगा। (फोटो- पैड गो)
एक्सपेक्टेड प्राइस और अवेलेबिलिटी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15R की बेस वेरिएंट की कीमत ₹45,000 के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, पैड गो 2 की कीमत अभी क्लीयर नहीं है, लेकिन ये एंट्री-लेवल टैबलेट होने से ₹20,000-25,000 रेंज में आ सकता है। सेल फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो सकती है।
पिछले मॉडल से क्या बदला और क्या वैसा ही रहा
वनप्लस 15R को देखें तो ये एसी 6 से मिलता-जुलता है, लेकिन प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 का होगा, जबकि एसी 6 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट था। कैमरा सेटअप में भी चेंज है- अब डुअल 50MP, पहले 50MP+8MP।
वाटर रेसिस्टेंस वनप्लस 15 जैसी ही रखी गई है, जो फोन को ज्यादा ड्यूरेबल बनाती है। पैड गो 2 में कैमरा सेटअप पुराने पैड गो जैसा ही है, लेकिन 5G और स्टाइलो जैसे ऐड-ऑन्स से ये अपग्रेड लगेगा।