मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
FASTag ट्रांजैक्शन सालाना आधार पर 3% बढ़कर 36.9 करोड़ रहा। ट्रांसफर अमाउंट 16% बढ़कर ₹7,046 करोड़ रही।
नवंबर महीने में देशभर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें 26.32 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। सालाना आधार पर लेनदेन की संख्या 32% बढ़ी है। वहीं, ट्रांसफर की गई राशि में 22% का इजाफा हुआ है। इस दौरान रोजाना औसतन 68.2 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और ₹87,721 करोड़ राशि ट्रांस्फर की गई।
इससे पहले अक्टूबर में 2,071 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए ₹27.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। यह अब तक किसी एक महीने में रिकॉर्ड है। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज यानी 1 नवंबर को डेटा जारी किया।

IMPS, FASTag और AePS में भी बढ़त
- IMPS पर नवंबर 2024 के मुकाबले लेनदेन की संख्या 10% कम रही, हालांकि इसकी राशि 10 बढ़कर ₹6.15 लाख करोड़ रही।
- FASTag ट्रांजैक्शन सालाना आधार पर 3% बढ़कर 36.9 करोड़ रहा। ट्रांसफर अमाउंट 16% बढ़कर ₹7,046 करोड़ रहा।
- AePS से 10.8 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, इससे ₹28,428 करोड़ की राशि ट्रांसफर हुई। सालाना आधार पर यह 19% ज्यादा है।

————————
PAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही: लोन सस्ते हो सकते हैं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे; 6 बदलाव

इस बार दिसंबर के महीने में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें आधार-पैन लिंकिंग डेडलाइन से लेकर तय तारीख के बाद भरे जाने वाले ITR की आखिरी तारीख और SBI mCASH सर्विस बंद होना भी शामिल है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…