(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 18, 2026 हिन्दी
Tech

ऑपरेशन ‘नमखोर’: गाड़ियों पर टैक्स चोरी को आरोप में फंसे दुलकर सलमान, लग्जरी कारों के हैं शौकीन


Last Updated:

दुलकर सलमान और पृथ्वीराज के घर DRI और सीमा शुल्क विभाग ने ऑपरेशन नमखोर के तहत छापा मारा, लग्जरी कारों की टैक्स चोरी की जांच जारी है, ED और NIA भी शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्ली. मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता दुलकर सलमान इस समय एक बड़ी परेशानी में फंस गए हैं. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और सीमा शुल्क विभाग ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत लग्जरी और अवैध रूप से आयातित कारों पर टैक्स चोरी की जांच शुरू की है. इस ऑपरेशन को ‘नमखोर’ नाम दिया गया है और इसका मुख्य केंद्र केरल है. इस जांच में दुलकर सलमान सहित कई अन्य हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं.

अभिनेता के घर पर छापा, आगे क्या होगा?
जांच एजेंसियों ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम, कोझीकोड और मलप्पुरम सहित 30 से ज्यादा स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की. इन छापों में दुलकर सलमान और अभिनेता पृथ्वीराज के घर भी शामिल थे. सूत्रों के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग ने दुलकर सलमान को पूछताछ के लिए समन भेजा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

दुलकर सलमान की कार कलेक्शन और टैक्स चोरी का मामला
दुलकर सलमान को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है और यह दीवानगी जग जाहिर है. उनके गैराज में कई महंगी और दुर्लभ गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है. इनमें Ferrari 296 GTB, Porsche 911 GT3, Mercedes-Benz SLS AMG, और BMW M3 E46 जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

ऑपरेशन नमखोर
‘नमखोर’ ऑपरेशन का उद्देश्य लग्जरी गाड़ियों के अवैध आयात और टैक्स चोरी से जुड़ी हर जानकारी की जांच करना है, जिसमें कागजात, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और परिवहन के तरीके शामिल हैं. एजेंसियों को संदेह है कि टैक्स चोरी के लिए वाहनों के कागजातों में हेरफेर किया गया है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच कहां तक जाती है और क्या दुलकर सलमान पर लगे आरोप सही साबित होते हैं या नहीं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

गाड़ियों पर टैक्स चोरी को आरोप में फंसे दुलकर सलमान, लग्जरी कारों के हैं शौकीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *