(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

क्‍या पेट्रोल कार भी बनाती है टेस्‍ला, अब तक निकाले कितने मॉडल, कहां बिकती है ज्‍यादा गाड़ी और कौन सी है सबसे महंगी कार


Last Updated:

Tesla Cheapest Car : अमेरिकी कार कंपनी टेस्‍ला ने भारत में अपना पहला शोरूम खोल दिया है. इसके साथ ही लोगों के मन में इस कंपनी के प्रोडक्‍ट को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. लोग पूछ रहे कि टेस्‍ला की कौन सी क…और पढ़ें

टेस्‍ला ने अब तक अपने 7 मॉडल लॉन्‍च किए हैं.

हाइलाइट्स

  • टेस्ला केवल इलेक्ट्रिक कारें बनाती है.
  • भारत में टेस्ला का पहला शोरूम खुला.
  • टेस्ला की सबसे महंगी कार मॉडल X प्लेड है.
नई दिल्‍ली. एलन मस्‍क की कंपनी टेस्‍ला ने भारत में अपना पहला स्‍टोर खोल दिया है और मुंबई में 2 मॉडल लॉन्‍च भी कर दिए. इसके साथ ही भारत में टेस्‍ला की कारों को लेकर उत्‍सुकता भी बढ़ने लगी है. अभी तक दूर से ही टेस्‍ला के प्रोडक्‍ट देख रहे भारतीय अब इसे छूने का भी अहसास ले सकेंगे और भारतीय सड़कों पर दौड़ाने का भी. लोगों के मन में टेस्‍ला को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं कि क्‍या यह कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही बनाती है या फिर पेट्रोल और डीजल कार भी तैयार करती है.

सबसे पहले तो यह समझना होगा कि टेस्‍ला पारंपरिक कारों का निर्माण नहीं करती है, यह सिर्फ इलेक्ट्रिक कार ही बनाती है. कंपनी का मिशन सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्‍ट का निर्माण करना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना है. लिहाजा टेस्‍ला कोई भी प्रोडक्‍ट पेट्रोल या डीजल से चलने वाले नहीं बनाती है. यही वजह है कि उसके प्रमुख बाजारों में अमेरिका, यूरोप और चीन शामिल हैं, जहां ई-कार को सबसे ज्‍यादा महत्‍व दिया जाता है.

टेस्‍ला ने अब तक कितने मॉडल उतारे

  • टेस्ला रोडस्टर : साल 2008 लॉन्‍च हुई पहली स्पोर्ट्स कार, जिसकी 2500 यूनिट्स बेची गई.
  • टेस्ला मॉडल S : साल 2012 में लॉन्‍च हुई यह एक प्रीमियम सेडान कार है.
  • टेस्ला मॉडल X : साल 2015 में इस लग्जरी SUV को लॉन्‍च किया गया.
  • टेस्ला मॉडल 3 : साल 2017 में लॉन्‍च हुई इस किफायती सेडान को अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कार माना जा रहा है.
  • टेस्ला मॉडल Y : साल 2020 में इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV को लॉन्‍च किया गया था.
  • टेस्ला साइबरट्रक : तीन साल बाद 2023 में इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक लॉन्‍च किया गया.
  • टेस्ला सेमी : इस मॉडल को कंपनी ने साल 2022 में लॉन्‍च हुआ जिसका इस्‍तेमाल इलेक्ट्रिक ट्रक के रूप में किया जाता है.
  • टेस्‍ला ने साल 2020 में रोडस्‍टर का नया वर्जन लॉन्‍च करने की बात कही थी, जो अभी तक नहीं हो सका है.
  • कहां है टेस्‍ला का सबसे बड़ा बाजार
    टेस्‍ला ने भले ही अब भारत में कदम रखा है, लेकिन उसका सबसे बड़ा बाजार अमेरिका, यूरोप और चीन ही रहे हैं. अमेरिका ही टेस्ला का सबसे बड़ा बाजार, जहां मॉडल Y और मॉडल 3 सबसे लोकप्रिय हैं. टेस्‍ला ने अमेरिका में स्थानीय उत्पादन फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया, ऑस्टिन और टेक्सास में लगाए हैं. दूसरा बड़ा बाजार चीन है, जहां टेस्ला की शंघाई गीगाफैक्ट्री बनी है और यहां भी मॉडल Y और मॉडल 3 की बिक्री बहुत अधिक होती है. टेस्‍ला के लिए तीसरा बड़ा बाजार यूरोप के जर्मनी, नॉर्वे, नीदरलैंड्स और फ्रांस जैसे देश हैं. यहां भी मॉडल 3 और Y की डिमांड सबसे ज्‍यादा है. इसके अलावा कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, सिंगापुर और हांगकांग में भी टेस्‍ला की कारों की बिक्री खूब होती है.

    टेस्‍ला की सबसे महंगी कार कौन सी
    आपको जानकर हैरानी होगी कि टेस्‍ला की सबसे महंगी कार एक्‍स (X) मॉडल वाली प्लेड वेरिएंट है. भारत में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. अमेरिका में इस कार की कीमत 75 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार की खूबी ये है कि महज 2.5 सेकंड में यह 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. सिंगल चार्जिंग में यह कार 547 किलोमीटर तक जा सकती है.

    टेस्‍ला की सबसे सस्‍ती कार
    टेस्‍का की सबसे सस्‍ती कार Y मॉडल की RWD है, जिसकी भारत में कीमत करीब 61 लाख रुपये है. इसमें टैक्‍स और आयात शुल्‍क भी शामिल है. यही कार अमेरिका में 38 लाख के आसपास आती है. इस कार की खूबी ये है कि इसमें सिंगल मोटर लगा है ओर 455 किलोमीटर की रेंज देता है. सिंगल चार्जिंग में यह 455 किमी जाती है. यह कार महज 6.6 सेकंड में 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

    authorimg

    Pramod Kumar Tiwari

    प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

    प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

    homebusiness

    टेस्‍ला के कितने मॉडल लॉन्‍च, कौन सी सबसे महंगी तो कौन सी सस्‍ती कार



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *