(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 20, 2026 हिन्दी
Tech

खत्म हुआ इंतजार! लॉन्च हो गई सुजुकी ई विटारा, कीमत का भी हुआ खुलासा


Last Updated:

मारुति सुजुकी ई-विटारा यूके में लॉन्च हो चुकी है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 35 लाख से 44 लाख रुपये के बीच है. भारत में इसकी कीमत कम होने की उम्मीद है. यह दो बैटरी विकल्पों और लेवल 2 ADAS के साथ आती है.

हाइलाइट्स

  • सुजुकी ई-विटारा यूके में लॉन्च, कीमत £29,999 से £37,799.
  • भारत में सुजुकी ई-विटारा की कीमत कम होने की उम्मीद.
  • ई-विटारा दो बैटरी विकल्पों और लेवल 2 ADAS के साथ.
नई दिल्ली. भारत में मारुति सुजुकी ई-विटारा के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. लेकिन, भारत से पहले कंपनी ने इस कार को यूके में लॉन्च कर दिया है. भारत में बनी सुजुकी ई विटारा ने यूके में अपना डेब्यू कर लिया है और इसकी कीमत £29,999 (लगभग 35 लाख रुपये) से £37,799 (लगभग 44 लाख रुपये) के बीच है. सुजुकी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार की कीमत महंगी लग सकती है. मगर, उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत कम होगी.

इसलिए भारत में कम हो सकती है कीमत
इसे हंसलपुर में सुजुकी मोटर गुजरात सुविधा में मैन्युफैक्चर किया गया है, इसलिए उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत ज्यादा कॉम्पटेटिव होगी. यूके में ई विटारा दो मुख्य वेरिएंट्स में उपलब्ध है: मोशन और अल्ट्रा, विभिन्न ट्रिम्स के साथ. आइए मारुति सुजुकी ई विटारा पर एक नज़र डालते हैं.

2 बैटरी ऑप्शन
ई विटारा दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है, एंट्री-लेवल में 49 kWh बैटरी है, जबकि टॉप वेरिएंट में 61 kWh बैटरी है. सुजुकी के अनुसार, 49 kWh वर्जन 142 bhp और 192.5 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है और इसमें फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप है और इसमें एक सिंगल मोटर है. कंपनी के अनुसार, 49 kWh मॉडल WLTP साइकिल पर 346 किमी की रेंज प्रदान करता है. बड़ी 61 kWh बैटरी सिंगल और डुअल मोटर ट्रिम्स में उपलब्ध है. सिंगल मोटर मॉडल 172 bhp और 192.5 Nm का आउटपुट देता है और इसकी ड्राइव रेंज 428 किमी तक है. ट्विन मोटर वर्जन 175 bhp और 300 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है. इसकी दावा की गई रेंज 412 किमी (WLTP) है.

लेवल 2 ADAS
ई विटारा भारत में लेवल 2 ADAS से लैस होने वाली पहली मारुति सुजुकी वाहन होगी. इसके अलावा, इसमें सात एयरबैग्स तक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360-डिग्री कैमरा और अन्य सुरक्षा फीचर्स हैं. ई विटारा दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिन्हें पांच मॉडलों में विभाजित किया गया है. छोटी 49 kWh बैटरी केवल मोशन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन मोशन और अल्ट्रा दोनों वर्जन में उपलब्ध है. ई विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी और एमजी जेडएस ईवी से होगा.

homeauto

खत्म हुआ इंतजार! लॉन्च हो गई सुजुकी ई विटारा, कीमत का भी हुआ खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *