(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 19, 2026 हिन्दी
Tech

भारत में बनी स्विफ्ट को ऑस्ट्रेलिया में कितने स्टार? देखें ANCAP क्रैश टेस्ट स्कोर


Last Updated:

मारुति स्विफ्ट को 2024 में अपडेट मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ANCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ एक स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली. यूरो NCAP में इसे 3 स्टार मिले.

नई दिल्ली. मारुति स्विफ्ट एक बहुत लोकप्रिय मॉडल है. इसकी लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है. कई ग्लोबल मार्केट्स में, इस हैचबैक की अच्छी मांग है. इसे 2024 में एक प्रमुख जनरेशन अपडेट मिला, जिसने कार में कई बदलाव, स्टाइल और सेफ्टी फीचर्स के मामले में देखने को मिली. हालांकि, यह ऑस्ट्रेलियाई एनकैप (ANCAP) द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. चौथी जनरेशन की स्विफ्ट केवल एक स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल सकी. हालांकि, यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे 3 स्टार मिले. अपडेटेड मेड-इन-इंडिया स्विफ्ट को अब फिर से ANCAP द्वारा क्रैश-टेस्ट किया गया है.

चुपचाप हुई अपडेट
सुजुकी ने हाल ही में स्विफ्ट के स्पेक को चुपचाप अपडेट किया, और ये बदलाव सेफ्टी रेटिंग में सुधार लाने में मददगार साबित हुए हैं. दिलचस्प बात यह है कि ANCAP और सुजुकी दोनों ने वाहन में किए गए इन बदलावों/अपडेट्स के डिटेल्स के बारे में चुप्पी साध रखी है. इन बदलावों के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया-स्पेक स्विफ्ट की कीमत पहले जैसी ही बनी हुई है.

भारत-स्पेक मॉडल से फीचर अलग
हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार सितंबर 2025 से बेची जाने वाली स्विफ्ट में ये सेफ्टी अपडेट शामिल हैं. ऑस्ट्रेलियाई एनकैप की आधिकारिक वेबसाइट कंफर्म करती है कि नई रेटिंग सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, सिवाय बेस-स्पेक GL के. हैचबैक में ड्यूल फ्रंट, साइड चेस्ट और साइड कर्टेन एयरबैग्स (जो टक्कर के दौरान यात्रियों के सिर की सेफ्टी के लिए होते हैं) स्टैंडर्ड फिटमेंट्स के रूप में आते हैं. फ्रंट यात्रियों के बीच सेंटर एयरबैग नहीं दिया गया है.

सेफ्टी स्कोर
अपडेटेड स्विफ्ट ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 40 में से 26.87 अंक हासिल किए – जो लगभग 67% सेफ्टी है. इसे फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में 3.52/8 अंक, साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 5.51/6 और ओब्लिक पोल टेस्ट में पूरे अंक मिले. चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में, इसे 49 में से 32.28 अंक मिले. यहां सेफ्टी को 65% आंका गया. वाहन ने फ्रंट डायनामिक टेस्ट में 16 में से 8.51 अंक और साइड डायनामिक टेस्ट में 5.54/8 अंक हासिल किए. वल्नरेबल रोड यूजर प्रोटेक्शन 76% पर ज्यादा था, क्योंकि वाहन ने 63 में से 48 अंक हासिल किए.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

भारत में बनी स्विफ्ट को ऑस्ट्रेलिया में कितने स्टार? देखें क्रैश टेस्ट स्कोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *