(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 19, 2026 हिन्दी
Tech

भूल जाइए 9 या 10 लाख! अब सिर्फ 8 लाख में आ जाएगी मारुति अर्टिगा, GST 2.0 का असर


Last Updated:

जीएसटी 2.0 लागू होने से मारुति सुजुकी की कारें 30,000 से 1.11 लाख रुपये तक सस्ती हुईं. एर्टिगा के सभी वेरिएंट्स में कीमतों में कटौती की घोषणा की गई है.

नई दिल्ली. हाल ही में घोषित जीएसटी 2.0 ने भारत में कारों और एसयूवी को ज्यादा किफायती बना दिया है. सभी कार निर्माताओं ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है और अपने ICE (आंतरिक दहन इंजन) प्रोडक्ट लाइनअप में प्राइस कटिंग की घोषणा की है. नई जीएसटी कीमतें 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगी. नई जीएसटी स्लैब के लागू होने के बाद सभी ब्रांड्स की कारों की कीमत में कमी आएगी. ज्यादातर कंपनियों ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है. 

1.11 लाख तक सस्ती हुई मारुति कारें

मारुति सुजुकी ने भी अपने मॉडल लाइनअप में प्राइस कट की घोषणा की है, जो 30,000 रुपये से लेकर 1.11 लाख रुपये तक है. भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी, मारुति एर्टिगा अब 47,000 रुपये तक ज्यादा किफायती हो गई है. एंट्री-लेवल LXI और VXI मैनुअल वेरिएंट्स में क्रमशः 32,000 रुपये और 36,000 रुपये तक की प्राइस कट हुई है. ZXI मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 39,000 रुपये की कटौती की गई है, जबकि ZXI+ मैनुअल ट्रिम अब 41,000 रुपये तक ज्यादा किफायती हो गया है.

वेरियंट नई कीमत पुरानी कीमत जीएसटी प्राइस कट
LXI MT Rs 8.80 लाख Rs 9.12 लाख Rs 32,000
VXI MT Rs 9.85 लाख Rs 10.21 लाख Rs 36,000
ZXI MT Rs 10.92 लाख Rs 11.31 लाख Rs 39,000
ZXI+ MT Rs 11.59 लाख Rs 12 लाख Rs 41,000
VXI AT Rs 11.20 लाख Rs 11.61 लाख Rs 41,000
ZXI AT Rs 12.27 लाख Rs 12.71 लाख Rs 44,000
ZXI+ Rs 12.94 लाख Rs 13.41 लाख Rs 47,000
VXI CNG Rs 10.77 लाख Rs 11.16 लाख Rs 39,000
ZXI CNG Rs 11.83 लाख Rs 12.25 लाख Rs 42,000
Tour M MT Rs 9.82 लाख Rs 10.18 लाख Rs 36,000
Tour M CNG Rs 10.74 लाख Rs 11.12 लाख Rs 38,000
42,000 रुपये तक बचत

VXI, ZXI और ZXI+ ऑटोमैटिक वेरिएंट्स अब क्रमशः 41,000 रुपये, 44,000 रुपये और 47,000 रुपये सस्ते हो गए हैं. सीएनजी VXI और ZXI ट्रिम्स के खरीदार क्रमशः 39,000 रुपये और 42,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. फ्लीट-ओरिएंटेड टूर एम एमटी और सीएनजी वेरिएंट्स में क्रमशः 36,000 रुपये और 38,000 रुपये की कटौती हुई है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

भूल जाइए 9 या 10 लाख! सिर्फ 8 लाख में आ जाएगी मारुति अर्टिगा, GST 2.0 का असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *