(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
September 24, 2026 हिन्दी
Tech

महिंद्रा की ‘बैटमैन’ वाली कार की देश भर में ‘दीवानगी’, कंपनी को 3 गुना बढ़ाना पड़ा प्रोडक्शन


Last Updated:

महिंद्रा ने BE 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 23 अगस्त 2025 से शुरू की, लिमिटेड 999 यूनिट्स, कीमत 27.79 लाख रुपये, डिलीवरी 20 सितंबर से, डिजाइन में क्रिस्टोफर नोलन का असर.

महिंद्रा की 'बैटमैन' वाली कार की देश भर में 'दीवानगी', 3 गुना बढ़ा प्रोडक्शन
नई दिल्ली. महिंद्रा ने पिछले हफ्ते BE 6 बैटमैन एडिशन पेश किया था, जिसे बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी ने अब इस कूपे इलेक्ट्रिक SUV के लिमिटेड एडिशन वेरिएंट के लिए प्री-बुकिंग लेनी शुरू कर दी है. बायर्स 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. BE 6 बैटमैन एडिशन की ऑफिशियल बुकिंग कल, यानी 23 अगस्त 2025 से शुरू होगी.

कंपनी ने बढ़ाई यूनिट्स की संख्या
शुरुआत में केवल 300 यूनिट्स तक सीमित, महिंद्रा ने अब BE 6 बैटमैन एडिशन के प्रोडक्शन की लिमिट को 999 यूनिट्स तक बढ़ाने का फैसला किया है. संभावित खरीदार अब महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट से इसकी बुकिंग कर सकते हैं. लिमिटेड एडिशन BE 6 की डिलीवरी 20 सितंबर से शुरू होने वाली है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय बैटमैन दिवस के रूप में मनाया जाता है.

PPF in Mahindra BE 6 Batman Edition | Price | Specs

मिलेगा मन पसंद बैज नंबर
वार्नर ब्रदर्स के साथ पार्टनरशिप में डिवेलप की गई इस कार को बायर्स 001 से 999 तक अपनी पसंद के मुताबिक बैज नंबर के साथ चुन सकते हैं. महिंद्रा ने BE 6 बैटमैन एडिशन पर बैज नंबर को नॉन स्पेसिफिक बनाया है, जिससे कई खरीदार एक ही नंबर चुन सकते हैं. इससे एंश्योर होता है कि हर ग्राहक अपनी पसंद का नंबर हासिल कर सकें.

धांसू है लुक
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन का बाहरी हिस्सा क्रिस्टोफर नोलन की ‘द डार्क नाइट’ ट्रायलोजी से इंस्पायर्ड, यह स्पेशल एडिशन BE 6 सबसे लोकप्रिय कॉमिक बुक हीरो को बैटमैन को ट्रिब्यूट देता है. कस्टम साटन ब्लैक बॉडी शेड में लिपटा हुआ, इसमें कैप्ड क्रूसेडर के कई रिफ्रेंस शामिल हैं जैसे कि फ्रंट डोर पर कस्टम बैटमैन डेकल्स, टेलगेट पर डार्क नाइट बैज, फेंडर, बम्पर और रिवर्स लैंप पर बैटमैन लोगो.

कीमत
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन का इंटीरियर केबिन के अंदर, BE 6 बैटमैन एडिशन को ऑल-ब्लैक थीम में कवर किया गया है जिसमें स्वेड और लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ गोल्ड सेपिया स्टिचिंग है. एक बैट सिंबल भी पैनोरमिक ग्लास रूफ पर उकेरा गया है. टॉप-स्पेक पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित, BE 6 बैटमैन एडिशन की कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है — जो स्टैंडर्ड टॉप-स्पेक ट्रिम से लगभग 89,000 रुपये महंगा है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

महिंद्रा की ‘बैटमैन’ वाली कार की देश भर में ‘दीवानगी’, 3 गुना बढ़ा प्रोडक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *