(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 12, 2026 हिन्दी
Tech

महिंद्रा के बाद Skoda ने भी किया प्राइस कट का ऐलान, 5.8 लाख तक सस्ती हुई कारें


Last Updated:

स्कोडा ऑटो इंडिया ने 21 सितंबर 2025 तक कोडियाक, कुशाक और स्लाविया पर जीएसटी बेनेफिट्स और फेस्टिव ऑफर्स के साथ 5.8 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया है.

नई दिल्ली. स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप पर लिमिटेड ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें आगामी जीएसटी बेनेफिट्स के साथ और भी डिस्काउंट शामिल हैं. ताकि इसके एसयूवी और सेडान ज्यादा अफोर्डेबल हो सकें. यह ऑफर 21 सितंबर 2025 तक मान्य है, जिससे ग्राहक नई जीएसटी दरों के आधिकारिक रूप से लागू होने से पहले ही कम कीमतों का फायदा उठा सकते हैं.

अभी से मिलेंगे बेनेफिट्स
जीएसटी बेनेफिट से पहले दिया गया जीएसटी काउंसिल के हालिया रिफॉर्म्स ने ऑटोमोबाइल पर कर दरों को तर्कसंगत बनाया है, जिससे कई सेगमेंट्स पर टैक्स कम हो गया है. जबकि ये बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी होंगे, महिंद्रा की तरह स्कोडा ने अभी से ही प्राइस कट की पेशकश की है.

Skoda GST Benefits and Offers

फेस्टिव सीजन पर नजर
यह एक रणनीतिक कदम है ताकि त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री की गति बनी रहे. बिना इस पहल के, कई खरीदार संभवतः अपनी खरीद को नई जीएसटी दरों के लागू होने तक टाल सकते थे. इसीलिए कंपनी ने अभी से ये छूट देने का फैसला किया है.

मॉडल्स पर बचत
स्कोडा कोडियाक पर जीएसटी से जुड़े बेनेफिट्स 3.3 लाख रुपये तक और अतिरिक्त त्योहारी ऑफर्स 2.5 लाख रुपये तक हैं. कुल मिलाकर, ग्राहक 5.8 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. – स्कोडा कुशाक पर जीएसटी बेनेफिट्स 66,000 रुपये तक और अतिरिक्त ऑफर्स 2.5 लाख रुपये तक हैं, जिससे टोटल सेविंग 3.1 लाख रुपये तक हो सकती है. – स्कोडा स्लाविया को जीएसटी बेनेफिट्स 63,000 रुपये तक और फेस्टिव डिस्काउंट 1.2 लाख रुपये तक के साथ खरीदा जा सकता है, जिससे कुल बचत 1.8 लाख रुपये तक हो सकती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

महिंद्रा के बाद Skoda ने भी किया प्राइस कट का ऐलान, 5.8 लाख तक सस्ती हुई कारें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *