(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 9, 2026 हिन्दी
Tech

मारुति फ्रोंक्स और ब्रेजा को टक्कर देने की तैयारी में टाटा, लॉन्च करेगी 3 धांसू एसयूवी


Last Updated:

टाटा मोटर्स ने टाटा पंच फेसलिफ्ट, टाटा स्कारलेट और न्यू जेन टाटा नेक्सॉन समेत सात नए मॉडल्स की घोषणा की, जिनकी कीमत 10 से 20 लाख रुपये होगी.

फ्रोंक्स और ब्रेजा को टक्कर देने की तैयारी में टाटा, लॉन्च करेगी 3 एसयूवी
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने सात नए नामों के साथ कई न्यू जेनेरेशन के मॉडल, फेसलिफ्ट और स्पेशल एडिशन की वापसी की तैयारी की है. फ्यूचर की टाटा प्रोडक्ट सीरीज अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर आधारित होगी. इन मॉडल्स की कीमत 10 लाख से 20 लाख रुपये के बीच होगी, जिसमें पेट्रोल/डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सेगमेंट शामिल हैं. सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में, घरेलू ऑटोमेकर तीन मॉडल पेश करेगा, जिसमें टाटा पंच फेसलिफ्ट, टाटा स्कारलेट (पूरी तरह से नया) और नेक्स्ट जेन टाटा नेक्सॉन शामिल है.

टाटा पंच फेसलिफ्ट
2025 टाटा पंच के डिजाइन में बदलाव पंच ईवी से इंस्पायर्ड होंगे. इसमें पतले हेडलैंप, रिडिज़ाइन किए गए बंपर, नए एलईडी डीआरएल सिग्नेचर और नए अलॉय व्हील्स होंगे. सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अल्ट्रोज़ जैसा दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है. एक टच-आधारित एचवीएसी कंट्रोल पैनल भी पेश किया जा सकता है. पावर के लिए, अपडेटेड पंच 86bhp, 1.2L NA पेट्रोल और 73.4bhp, CNG इंजन का इस्तेमाल करना जारी रखेगा.

टाटा स्कारलेट
कोडनेम स्कारलेट, पूरी तरह से नया टाटा कॉम्पैक्ट एसयूवी बॉक्सी स्टांस के साथ सिएरा से इंस्पायर्ड डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ आएगा. यह एक मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो कई पावरट्रेन का समर्थन करेगा. जबकि ऑफिशियल इंजन डिटेल्स फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, नए टाटा स्कारलेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को नेक्सॉन के 120bhp, 1.2L टर्बो पेट्रोल, कर्व के 125bhp, 1.2L TGDi पेट्रोल या एक पूरी तरह से नए 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. स्कारलेट का एक इलेक्ट्रिक वेरियंट भी बाद में पेश किया जा सकता है.

न्यू जेन टाटा नेक्सॉन
टाटा नई नेक्सॉन पर भी काम काम कर रही है. नया मॉडल मौजूदा X1 आर्किटेक्चर के नए डिज़ाइन पर तैयार किया जाएगा. 2027 टाटा नेक्सॉन के लिए प्रमुख डिजाइन परिवर्तन और फीचर अपग्रेड की उम्मीद है. मौजूदा पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शन बरकरार रहने की संभावना है, जबकि अपकमिंग बीएस7 एमिशिन स्टैंडर्ड्स के कारण डीजल को बंद किया जा सकता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

फ्रोंक्स और ब्रेजा को टक्कर देने की तैयारी में टाटा, लॉन्च करेगी 3 एसयूवी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *