(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

5 स्टार सेफ्टी, 20 अवॉर्ड्स! इंडिया के बड़े शहरों से गांवों तक है इस 6 लाख की SUV का जलवा


Last Updated:

टाटा मोटर्स की माइक्रो-एसयूवी टाटा पंच ने 4 साल से कम समय में 6 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पार किया. अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई पंच ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की और 25% खरीदार महिलाएं हैं.

हाइलाइट्स

  • पंच ने 6 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पार किया.
  • 25% टाटा पंच खरीदार महिलाएं हैं.
  • टाटा पंच को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने अपनी माइक्रो-एसयूवी, टाटा पंच के साथ एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है, जिसने 4 साल से कम वक्त में 6 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया पंच ने माइक्रो-एसयूवी कैटिगरी में जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है, इसकी पॉपुलैरिटी का बड़ा कारण है कि ये कार कम कीमत में भारतीय कार खरीदारों के लिए स्टाइल, सेफ्टी और प्रैक्टिकैलिटी ऑफर करती है.

25 पर्सेंट कस्टमर महिलाएं
कंपनी ने इस अचीवमेंट को “इंडिया की एसयूवी” नाम के नेशनल कैंपेन साथ मनाया. क्योंकि, इस कार को शहर और गांव दोनों ही जगह काफी पसंद किया जाता है. टाटा मोटर्स के अनुसार, पंच को हर भारतीय के लिए एसयूवी अनुभव को बेहतर और अफोर्डेबल बनाने के लिए तैयार किया गया था. पंच के बड़े कस्टमर बेस में महिलाओं की हिस्सेदारी भी काफी है. 25% Punch.ev खरीदार महिलाएं हैं, इसके कॉम्पैक्ट लेकिन इंप्रेसिव स्टांस, हाइ ग्राउंड क्लीयरेंस और आसान ड्राइविंग के कारण.

Tata Punch Vehicle Production: Tata Motors' Punch Hits 6 Lakh Production Milestone in Less than 4 Years, ETAuto

शहर से लेकर कस्बों तक पॉपुलर
कार की पॉपुलैरिटी भारत के अलग अलग हिस्सों में है, जिसमें 24% खरीदार टियर 1 शहरों से, 42% टियर 2 से और 34% टियर 3 कस्बों से आते हैं. यह यंग प्रोफेशनल्स के साथ साथ फैमिली कार के तौर पर भी काफी पसंद की जाती है. CY2024 में, टाटा पंच भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई.

कंपनी ने क्या कहा?
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, विवेक श्रीवास्तव ने कहा, “पंच एक नए भारत की भावना को दर्शाता है – साहसी, आत्मविश्वासी और अपनी राह बनाने के लिए तैयार.

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
पंच में ICE (ग्लोबल NCAP) और EV (भारत NCAP) वेरियंट्स के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी है, और इसे पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में पेश किया गया है. यह वर्तमान में टाटा मोटर्स की टोटल पैसेंजर व्हीकल सेल में 36% का योगदान देता है और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 38% मार्केट शेयर रखता है. 20 से ज्यादा ऑटोमोटिव अवॉर्ड्स के साथ और 15% इयर ऑन इयर ग्रोथ के साथ, पंच अपने सेगमेंट की लीडर बनी हुई है.

homeauto

5 स्टार सेफ्टी! इंडिया के शहरों से गांवों तक है इस 6 लाख की SUV का जलवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *