(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 12, 2026 हिन्दी
Tech

VinFast ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, यहां देखें पूरी प्राइस लिस्ट


Last Updated:

विनफास्ट ने भारत में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कीं, जिनकी कीमतें 16.49 लाख से शुरू. तमिलनाडु फैक्ट्री में असेंबली, 10 साल की वारंटी और मुफ्त चार्जिंग की सुविधा मिलेगी.

VinFast ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, देखें पूरी प्राइस लिस्ट
नई दिल्ली. वियतनामी ईवी निर्माता, विनफास्ट ने आखिरकार भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है और VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की हैं. दोनों मॉडल्स को CKD (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट के जरिए लाया गया है और तमिलनाडु स्थित ब्रांड की फैक्ट्री में असेंबल किया जाएगा. VF6 और VF7 की बुकिंग्स पहले से ही शुरू हो चुकी हैं, और सूरत और चेन्नई में दो शोरूम्स भी खोले गए हैं. कार निर्माता का लक्ष्य इस साल के अंत तक 27 शहरों में 35 शोरूम्स का नेटवर्क तैयार करना है.

विनफास्ट VF6: तीन ट्रिम लेवल्स
विनफास्ट VF6 तीन ट्रिम लेवल्स में आता है – अर्थ, विंड और विंड इन्फिनिटी – जिसकी कीमतें 16.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं. विनफास्ट VF7, जो कि एक फ्लैगशिप मॉडल है, की कीमत 20.89 लाख रुपये से शुरू होती है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

विनफास्ट 6 की कीमतें

वेरियंट एक्स-शोरूम
अर्थ Rs 16,49,000
विंड Rs 17,79,000
वाइंड इनफिनिटी Rs 18,29,000

विनफास्ट 7 की कीमतें


वेरियंट एक्स-शोरूम
अर्थ Rs 20,89,000
विंड Rs 23,49,000
विंड इनफिनिटी Rs 23,99,000
स्काई Rs 24,99,000
स्काई इनफिनिटी Rs 25,49,000

10 साल/2 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी
विनफास्ट VF7 और उसकी बैटरी पैक पर 10 साल/2 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दे रहा है. VF6 पर 7 साल/2 लाख किमी की वारंटी और उसकी बैटरी पर 10 साल/2 लाख किमी की वारंटी मिलती है. खरीदारों को जुलाई 2028 तक VGreens चार्जर्स पर मुफ्त चार्जिंग, 3 साल की मुफ्त मेंटेनेंस और पैनोरमिक सनरूफ के लिए मुफ्त पर्दा भी मिलेगा.

VF6: पावरट्रेन सेटअप
विनफास्ट VF6 रेंज और बैटरी विनफास्ट VF6 का पावरट्रेन सेटअप 59.6kWh बैटरी पैक से लैस है, जो एक सिंगल मोटर और FWD (फ्रंट-व्हील-ड्राइव) सिस्टम के साथ आता है. यह कॉन्फ़िगरेशन 204bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क ऑफर करता है. विनफास्ट का दावा है कि VF6 एक बार चार्ज करने पर ARIA-अप्रूव्ड 468 किमी की रेंज देता है. इसे 10 से 70% तक फास्ट चार्ज करने में केवल 25 मिनट लगते हैं. इसकी व्हीलबेस 2,730mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है.

VF7: रेंज और बैटरी
विनफास्ट VF7 रेंज और बैटरी विनफास्ट VF7 में बड़ा 70.8kWh बैटरी पैक है, जिसे सिंगल मोटर या डुअल-मोटर सेटअप के साथ लिया जा सकता है. यह एक बार चार्ज करने पर 532 किमी की रेंज देता है. डुअल-मोटर AWD वर्शन 350bhp की मैक्सिमम पावर और 500Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है. यह ईवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ लेता है. इसे 10% से 70% तक चार्ज करने में केवल 24 मिनट लगते हैं.

इंटीरियर थीम विकल्प
VF6 अर्थ ट्रिम ऑल-ब्लैक केबिन थीम में उपलब्ध है, जबकि विंड ट्रिम में डुअल-टोन मोचा ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर मिलता है. इसी तरह, विनफास्ट VF7 अर्थ ट्रिम में स्पोर्टी ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम है, जबकि हाई विंड और स्काई वेरिएंट्स में मोचा ब्राउन और ब्लैक थीम है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

VinFast ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, देखें पूरी प्राइस लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *