(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 12, 2026 हिन्दी
Tech

Tata, Mahindra, Maruti cars become cheaper by up to ₹ 1.6 lakh | टाटा, महिंद्रा, टोयोटा की कारें ₹3.5 लाख तक सस्ती हुईं: GST में कटौती के चलते यह छूट, अनिल अंबानी को BOB ने भी फ्रॉड घोषित किया


मुंबई29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर कारों से जुड़ी रहीं। देश की कई बड़ी कार कंपनियों ने GST में छूटा सा सीधा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है। ऐसे में कार की कीमतें 3.5 लाख रुपए तक सस्ती हो गई हैं।

इधर, वियतनाम की इलेक्ट्रिक मेकर विनफास्ट ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV- VF 6 और VF 7 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने VF 6 की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपए और VF 7 की 20.89 लाख रुपए तय की है।

वहीं, अलग-अलग लोन फ्रॉड मामलों में ED और CBI की कार्रवाई का सामना कर रहे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी फ्रॉड घोषित किया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • साप्ताहिक छुट्टी के चलते आज शेयर बाजार बंद है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. M&M ने आज से GST का फायदा ग्राहकों को दिया: XUV3XO ₹1.56 लाख तक सस्ती; जानें- थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो और XUV700 की कीमत कितनी घटी

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने आज यानी शनिवार (6 सितंबर) से ही अपनी सभी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) SUV गाड़ियों पर GST में मिली छूट का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है। ऐसा करने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा पहली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। हालांकि, नई GST दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

कंपनी ने ऐलान किया कि उनकी ICE SUV रेंज की कीमतों में 1.01 लाख रुपए से लेकर 1.56 लाख रुपए तक की कटौती की गई है। सबसे ज्यादा फायदा XUV3XO डीजल मॉडल पर मिलेगा, जिसकी कीमत में 1.56 लाख रुपए की कमी आई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. विनफास्ट VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक-SUV भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹16.49 लाख; कंपनी का दावा- 510 Km तक रेंज मिलेगी

वियतनाम की इलेक्ट्रिक मेकर विनफास्ट ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV- VF 6 और VF 7 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने VF 6 की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपए और VF 7 की 20.89 लाख रुपए तय की है। विनफास्ट का दावा है कि फुल चार्ज में VF 6 में 468 Km और VF 7 में 510 Km तक रेंज मिलेगी।

कंपनी ने VF 6 को तीन ट्रिम और VF 7 को पांच वेरिएंट में पेश किया गया है। साथ ही कंपनी 10 साल या 2 लाख Km तक की बैटरी वारंटी दे रही है। इसके अलावा कंपनी अपने वी-ग्रीन चार्जिंग स्टेशंस पर जुलाई 2028 तक फ्री चार्जिंग की सुविधा भी कस्टमर्स को दे रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. GST कटौती से बाजार में उत्साह: टॉप-10 कंपनियों में 7 की वैल्यू हफ्तेभर में ₹2.06 लाख करोड़ बढ़ी, बजाज फाइनेंस टॉप गेनर

मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 2.06 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में ₹37,961 करोड़ और ₹23,344 करोड़ रही।

इनके अलावा, HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के शेयरों में भी इस हफ्ते खरीदारी रही। सरकार ने GST की दरों में कटौती का ऐलान किया है, इसका बाजार पर साकारात्मक असर हुआ है।

वहीं, टाटा कंस्ल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बिकवाली रही। तीनों का मार्केट कैप कंबाइन रूप से 29,731 करोड़ रुपए कम हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट TCS में ₹13,007 करोड़ की रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. अनिल अंबानी बैंक ऑफ बड़ौदा से भी फ्रॉड घोषित: SBI और बैंक ऑफ इंडिया के बाद तीसरी कार्रवाई; दावा- RCOM पर ₹1656 करोड़ बकाया

अलग-अलग लोन फ्रॉड मामलों में ED और CBI की कार्रवाई का सामना कर रहे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी फ्रॉड घोषित किया है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) भी अनिल को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं।

रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) ने बताया कि कंपनी को इसे लेकर 2 सितंबर को बैंक की ओर से लेटर मिला है। बैंक ने कंपनी को 1,600 करोड़ रुपए और 862.50 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट दी थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. इस हफ्ते सोना ₹3950 महंगा हुआ:ये ₹1.06 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹5598 बढ़कर ₹1.23 लाख किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 30 अगस्त को सोना 1,02,388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 6 सितंबर को 1,06,338 रुपए पर पहुंच गया है। इसकी कीमत 3950 रुपए बढ़ी है।

वहीं चांदी की कीमत इस हफ्ते 5,598 रुपए बढ़ी है। पिछले शनिवार को ये 1,17,572 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब 1,23,170 रुपए पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *