(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 11, 2026 हिन्दी
Tech

ChatGPT and xDown are down worldwide; DownDetector, a website that provides server information, is also down. | ब्रेकिंग न्यूज़: दुनियाभर में चैटजीपीटी और x डाउन; सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद


  • Hindi News
  • National
  • ChatGPT And XDown Are Down Worldwide; DownDetector, A Website That Provides Server Information, Is Also Down.

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और AI प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी की सर्विसेज देशभर में डाउन हैं। ये सर्विसेज सोमवार करीब 5 बजे से डाउन हुई हैं। भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद है। फ्लेयर वेबसाइट के डाउन होने के कारण यह दिक्कत आई है।

X के दो आउटेज

  • 26 अप्रैल 2024 को दोपहर करीब 1.15 बजे से X डाउन हो गया था। डाउन डिटेक्टर पर 145 लोगों ने X को यूज करने में दिक्कत की रिपोर्ट की थी। यूजर्स को वेब और एप दोनों पर इसके इस्तेमाल में दिक्कत आ रही थी।
  • 21 दिसंबर 2023 को भी X की सर्विस डाउन हो गई थी। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी। यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था, जिसमें लिखा था ‘वेलकम टु X।’

इलॉन मस्क ने 2022 में खरीदा था X

27 अक्टूबर 2022 को इलॉन मस्क ने ट्विटर (अब X) खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.84 लाख करोड़ रुपए होती है।

मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला था।

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं।

यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *