(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 10, 2026 हिन्दी
Tech

HCLTech CEO Salary; C Vijayakumar | Infosys TCS IT Head Income List | HCL-टेक के CEO को 2024 में ₹94.6 करोड़ सैलरी मिली: विजयकुमार भारत के सबसे महंगे IT हेड, दूसरे नबंर पर टेक महिंद्रा के मोहित जोशी


मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

HCL टेक के CEO सी. विजयकुमार भारतीय IT इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले हेड हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्हें 94.6 करोड़ रुपए की सैलरी मिली। लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंफोसिस के CEO सलील पारेख हैं, उन्हें ₹80.6 करोड़ का पैकेज मिला।

टेक महिंद्रा के मोहित जोशी ₹53.9 करोड़, विप्रो से CEO श्रीनि पल्लिया ₹53.6 करोड़ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कृति वासन ₹26.5 करोड़ पैकेज के साथ लिस्ट में टॉप हैं।

94.6 करोड़ के पैकेज में ₹56.9 करोड़ स्टॉक

विजयकुमार के पैकेज में बेस सैलरी ₹15.8 करोड़, परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस 13.9 करोड़, लॉन्ग टर्म रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट (RSUs) ₹56.9 करोड़ और 1.7 करोड़ रुपए का एडिशनल बोनस शामिल है।

विजयकुमार की सैलरी औसत कर्मचारी से 663 गुना ज्यादा

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, सी विजयकुमार को वित्त वर्ष 2024-25 में 7.9% सैलरी हाईक मिली। जबकि, सामान्य कर्मचारियों की सैलरी महज 3.1% एवरेज बढ़ाई गई। इस दौरान विजयकुमार का मेहनताना औसत कर्मचारी के वेतन का 662.5 गुना था।

कंपनी के बोर्ड ने नोमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी (NRC) की सिफारिशों के आधार पर इनका कार्यकाल भी बढ़ा दी है। विजयकुमार अब 31 मार्च, 2030 तक कंपनी के MD और CEO के पद पर रहेंगे।

विजयकुमार 2016 में CEO और 2021 में MD बनाए गए

सी विजयकुमार (CVK) HCL टैक्नोलॉजीज (HCLTech) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विजय 2026 में कंपनी के CEO बनाए गए थे और बाद में जुलाई 2021 में उन्हें कंपनी का MD की जिम्मेदारी भी दी गई।

उनकी अगुआई में HCLTech ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और अन्य उभरते टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी कुछ हासिल किया है।

CVK का जन्म 13 अक्टूबर, 1967 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने ऊटी के द लॉरेंस स्कूल लवडेल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद, उन्होंने तमिलनाडु के पी.एस.जी. कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिलहाल वे अपनी पत्नी वनिता और बेटी दिव्या के साथ न्यू जर्सी, USA में रहते हैं।

Q1FY26 की पहली तिमाही में HCL को ₹3,843 करोड़ का मुनाफा

IT कंपनी HCL टेक की पहली तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 30,805 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 6% ज्यादा है। कंपनी की इस कमाई में ऑपरेशन से रेवेन्यू 30,349 करोड़ रुपए रहा। वहीं अप्रैल से जून तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 25,616 करोड़ रुपए रहा और उसने टोटल 1,345 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया।

टोटल इनकम में से खर्च और टैक्स घटा दें, तो कंपनी को पहली तिमाही में 3,843 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। ये पिछले साल की तुलना में 10% कम है। HCL टेक ने सोमवार (14 जुलाई) को अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY26, पहली तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं।

पूरा रिजल्ट पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *