(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 21, 2026 हिन्दी
Tech

Hero HF Deluxe Bike Price; i3S Technology | Mileage Specs Details | हीरो मोटोकॉर्प की HF डीलक्स प्रो लॉन्च: शुरुआती कीमत 73,550 रुपए, सेगमेंट फर्स्ड LED लैंप और नए डिजाइन के साथ आएगी


नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर बाइक HF डीलक्स का नया वेरिएंट HF डीलक्स प्रो लॉन्च किया है। इसकी कीमत 73,550 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह बाइक स्टाइलिश डिजाइन और कई नए फीचर्स के साथ आई है।

इस बाइक में नया क्या है?

  • नया डिजाइन: बाइक में नया और आकर्षक लुक दिया गया है, जो इसे और स्टाइलिश बनाता है।
  • LED हेडलैंप: इस सेगमेंट में पहली बार क्राउन शेप का LED हेडलैंप दिया गया है, जो बेहतर रोशनी देता है।
  • डिजिटल कंसोल: एडवांस्ड डिजिटल स्पीडोमीटर रियल-टाइम डेटा देता है।

बाइक की अन्य खास बातें

  • i3S टेक्नोलॉजी: यह एक स्मार्ट फीचर है जो बाइक को ट्रैफिक या रुकने पर ऑटोमैटिकली बंद कर देता है, जिससे ईंधन की बचत होती है। जब आप क्लच दबाते हैं या थ्रॉटल देते हैं, तो बाइक फिर से तुरंत चालू हो जाती है।
  • 97.2cc इंजन: यह इंजन 7.9 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम टॉर्क देता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है।
  • बढ़िया माइलेज: यह बाइक 60-70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो इसे किफायती बनाता है।

शहर में रोजाना सफर करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन

HF डीलक्स प्रो उन लोगों के लिए सही है, जो कम बजट में स्टाइल, माइलेज और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं। यह बाइक खासतौर पर शहर में रोजाना सफर करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। हीरो की यह नई बाइक बाजार में पहले से मौजूद HF डीलक्स और HF 100 के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

————————————-

ये खबर भी पढ़े… सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी होंडा

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय पेटेंट ऑफिस (IPO) में एक इलेक्ट्रिक बाइक का पेटेंट अप्लाई किया है। इससे पता चला है कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है, जो शाइन 100 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *