(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 10, 2026 हिन्दी
Tech

Hyundai ने भारत में लॉन्च किए Creta King और King Limited Edition, खरीदनी है तो पूरी डिटेल जान लीजिए


Last Updated:

Hyundai Motor India ने Creta SUV के 10 साल पूरे होने पर Creta King और Creta King Limited Edition लॉन्च किए, जिनमें नए फीचर्स, तीन इंजन ऑप्शन और तीन कलर वेरिएंट्स शामिल हैं.

Hyundai ने भारत में लॉन्च किए Creta King और King Limited Edition
नई दिल्ली. भारत में Creta SUV के 10 सफल सालों का जश्न मनाते हुए, Hyundai Motor India ने Creta King और Creta King Limited Edition को पेश किया है, जिनकी कीमत क्रमशः 17.88 लाख रुपये और 19.64 लाख रुपये से शुरू होती है. ये नए टॉप-एंड वेरिएंट हैं, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की तुलना में एडिशनल फीचर्स और स्टाइलिंग अपग्रेड्स के साथ आते हैं. Creta King Knight कोऑल-ब्लैक कलर में पेंट किया गया है.

नए फीचर अपग्रेड्स
इसके अलावा, कार निर्माता ने Creta के सभी वेरिएंट्स में नए फीचर अपग्रेड्स की पेशकश की है. इनमें डुअल जोन ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल विद टच पैनल, डैशकैम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto और R18 अलॉय व्हील्स शामिल हैं. SUV मॉडल लाइनअप में एक नया ब्लैक मैट कलर भी शामिल किया गया है. Creta N Line अब डैशकैम, डुअल जोन ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल विद टच पैनल और वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ उपलब्ध है.

हुंडई क्रेटा किंग एक्स-शोरूम
1.5L Petrol MT Rs 17,88,500
1.5L Petrol iVT Rs 19,34,500
1.5L Diesel MT Rs 19,46,900
1.5L Diesel AT Rs 20,42,100
1.5L Turbo-Petrol DCT Rs 20,61,100
हुंडई क्रेटा किंग नाइट
1.5L Petrol iVT Rs 19,49,400
1.5L Diesel AT Rs 20,77,000
हुंडई क्रेटा किंग लिमिटेड एडिशन
1.5L Petrol iVT Rs 19,64,300
1.5L Diesel AT Rs 20,91,900
ये फीचर्स भी शामिल
नया Creta King वेरिएंट एक स्पेशल King बैज और R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ आता है. अंदर, इसमें ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, 8-वे पावर एडजस्टेबल पैसेंजर सीट, पैसेंजर सीट इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस, डैशकैम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल जोन ऑटोमैटिक कंट्रोल विद टच पैनल, स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट, फ्रंट रो सीटबैक टेबल विद आईटी डिवाइस होल्डर और रिट्रैक्टेबल कप होल्डर और स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट शामिल हैं.

3 कलर ऑप्शन
Creta King Limited Edition में नए Creta King के ऊपर कुछ एडिशनल फीचर्स शामिल हैं, जिनमें सीट बेल्ट कवर, हेडरेस्ट कुशन, कार्पेट मैट, की कवर और डोर क्लैडिंग पर ‘King’ बैजिंग शामिल है. इस स्पेशल एडिशन को 3 कलर ऑप्शंस में पेश किया जा रहा है – Atlas White, Abyss Black और Black Matte.

Hyundai Creta King और King Limited Edition: इंजन ऑप्शन
नया टॉप-एंड Creta King ट्रिम सभी तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है – 1.5L MPi पेट्रोल, 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल और 1.5L CRDi डीजल. Creta King Limited Edition और King को 1.5L MPi पेट्रोल विद iVT ट्रांसमिशन और 1.5L CRDi डीजल विद 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इंजन-गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

Hyundai ने भारत में लॉन्च किए Creta King और King Limited Edition



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *