(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 11, 2026 हिन्दी
Tech

MG मोटर इंडिया लाई एनिवर्सरी सेल्स ऑफर ऑफर, धड़ाम से गिरी कीमत, सिर्फ 9.99 लाख में मिल जाएगी कार


Last Updated:

JSW MG मोटर इंडिया ने 6 साल पूरे होने पर MG Hector और MG Astor SUVs पर स्पेशल ऑफर पेश किए हैं. MG Hector की कीमत 19.59 लाख और MG Astor की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

हाइलाइट्स

  • MG Hector की कीमत 19.59 लाख रुपये से शुरू.
  • MG Astor की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू.
  • MG मोटर इंडिया ने एनिवर्सरी सेल्स ऑफर पेश किए.
नई दिल्ली. भारत में अपने 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी दो लोकप्रिय SUVs – MG Hector और MG Astor पर लिमिटेड पीरियड के लिए कुछ स्पेशल ऑफर पेश किए हैं. इस स्पेशल एनिवर्सरी स्कीम के तहत, MG Hector Sharp Pro मैनुअल वेरिएंट की कीमत 19.59 लाख रुपये और MG Astor की कीमतें अब सिर्फ 9.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं. आइए डिटेल में जानते हैं.

इसके अलावा, खरीदारों को SUV की पूरी ऑन-रोड कीमत, जिसमें रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी शामिल हैं, के लिए लोन मिल सकता है. इसका मतलब है कि MG Hector और Astor SUVs को अब खरीदा जा सकता है, और कुछ महीनों बाद EMI का भुगतान शुरू किया जा सकता है. यानी बाइ नाउ-पे लेटर का ऑप्शन.

2025 MG Hector Prices

JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा, “यह मील का पत्थर एनिवर्सरी हमारे सफर पर विचार करने, हमारी उपलब्धियों का जश्न मनाने और सबसे महत्वपूर्ण हमारे ग्राहकों का आभार व्यक्त करने का एक अवसर है जिन्होंने MG Hector और MG Astor को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है. MG ने अनोखे और उत्कृष्ट बिक्री और आफ्टर-सेल्स पहल के माध्यम से ग्राहक अनुभव को फिर से परिभाषित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है. MG Hector और Astor SUVs पर अधिक बचत का यह अवसर, जो भारतीय सड़कों पर 8 अरब किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं, हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण का सच्चा प्रमाण है.”

MG Hector स्पेसिफिकेशन
MG Hector SUV दो इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है – 2.0L डीजल और 1.5L टर्बो पेट्रोल. जबकि डीजल इंजन 170bhp की मैक्सिमम पावर और 350Nm का टॉर्क देता है, पेट्रोल यूनिट 143bhp की पीक पावर और 250Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है. 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी मिलता है. पेट्रोल इंजन को 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक के साथ भी लिया जा सकता है.

MG Astor स्पेसिफिकेशन
MG Astor दो पेट्रोल इंजनों के साथ उपलब्ध है – 110bhp, 1.5L, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 140bhp, 1.3L, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 8-स्पीड CVT ऑटोमैटिक शामिल हैं.

homeauto

MG मोटर इंडिया लाई एनिवर्सरी सेल्स ऑफर ऑफर, धड़ाम से गिरी कारों की कीमत!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *