(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
August 11, 2026 हिन्दी
Tech

New Aadhaar App launched, Carry your Aadhaar on phone, share ID securely with face scan, Know all details | नया आधार एप लॉन्च, पुराना बंद होगा: घर बैठे नाम-पता बदल सकेंगे, फेस स्कैन जैसे फीचर्स मिलेंगे; जानें सारी डीटेल्स


  • Hindi News
  • Business
  • New Aadhaar App Launched, Carry Your Aadhaar On Phone, Share ID Securely With Face Scan, Know All Details

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने नया आधार एप लॉन्च कर दिया है। इस बात की जानकारी आधार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर दी।

इस एप के जरिए आप घर बैठे नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ जैसी डीटेल्स बदल सकेंगे। इसके अलावा एप के जरिए अब आप अपना आधार हमेशा फोन में कैरी कर सकेंगे।

वहीं फेस स्कैन से सिक्योर तरीके से ID शेयर भी कर सकेंगे। UIDAI ने बताया कि नया एप ज्यादा सेफ और यूजर फ्रेंडली है। वहीं पुराना mAadhaar एप बंद हो जाएगा।

नया एप कैसे काम करता है

UIDAI की तरफ से लॉन्च किया गया ये नया आधार एप पुराने mAadhaar की जगह लेगा। एप का नाम ‘आधार’ है, ये डिजिटल इंडिया को मजबूत बनाने के लिए है।

इस एप के जरिए अब आधार कार्ड फोन में डाउनलोड करके रख सकेंगे। शेयरिंग के लिए फेस ऑथेंटिकेशन यूज होगा, जो बायोमेट्रिक सिक्योरिटी देगा।

आधार के नए एप के फीचर्स

  • फोन में आधार कैरी करें: ई-आधार हमेशा साथ रहेगा, पेपर कॉपी की जरूरत नहीं होगी।
  • फेस स्कैन शेयरिंग: ID शेयर करने के लिए फेस स्कैन करना होगा, पिन-OTP की तरह सेफ।
  • सिक्योर लॉगिन: बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से एप ओपन होगा।
  • आसान अपडेट: नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा।
  • मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट: हिंदी, इंग्लिश सहित कई भाषाओं में अवेलेबल।
  • ऑफलाइन यूज: इंटरनेट नहीं होने पर भी आधार देख सकेंगे।

नया एप कैसे डाउनलोड और यूज करें

नया एप प्ले स्टोर और एप स्टोर पर अवेलेबल है। वहीं सभी यूजर्स को नए एप के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा। पुराने एप यूजर्स को ऑटोमैटिक अपडेट का ऑप्शन आएगा। भविष्य में और फीचर्स जैसे आधार लिंक्ड पेमेंट या सर्विसेस ऐड हो सकती हैं।

  • प्ले स्टोर या एप स्टोर पर ‘Aadhaar New App’ या UIDAI ऑफिशियल सर्च करें।
  • आधार नंबर और ओटीपी से रजिस्टर करें।
  • फेस स्कैन सेटअप करें।
  • आधार डाउनलोड और शेयर करें।

पुराने एप से नए में क्या बदला

पुराना mAadhaar एप अब बंद हो रहा है। यूजर्स को नए एप पर शिफ्ट होना पड़ेगा। पुराने एप में सिर्फ आधार डाउनलोड और शेयरिंग थी, लेकिन सिक्योरिटी कम थी। नए एप में फेस रिकग्निशन जोड़ा गया है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है। UIDAI के मुताबिक, ये प्राइवेसी को और मजबूत करेगा।

नए एप में सिक्योरिटी बढ़ी

आधार डेटा लीक होने की शिकायतें पहले आती थीं। अब फेस स्कैन से शेयरिंग होगी, तो अन-ऑथराइज्ड एक्सेस मुश्किल हो जाएगा। एप में एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन है। UIDAI के ऑफिशियल ने कहा कि यूजर्स का डेटा पूरी तरह सेफ रहेगा। कोई थर्ड पार्टी एक्सेस नहीं कर पाएगा।

2009 में शुरू हुआ था आधार

आधार 2009 में शुरू हुआ था। अब 1.3 अरब यानी 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार हैं। पहले पेपर कार्ड था, फिर mAadhaar एप आया। अब डिजिटल इंडिया के तहत फुली डिजिटल एप लाया गया है। सरकार की कोशिश है कि हर सर्विस ऑनलाइन हो जाए।

ये खबर भी पढ़ें…

EPF ट्रांसफर अब ऑटोमैटिक होगा: नौकरी बदलते ही PF बैलेंस 2-3 दिन में नए अकाउंट में आएगा; पहले इसमें महीनों लगते थे

नौकरी बदलने पर अब EPF ट्रांसफर के लिए फॉर्म भरने या इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। EPFO ने अब ऑटोमैटिक ट्रांसफर सिस्टम शुरू कर दिया है, जो 2025 से पूरी तरह लागू हो जाएगा। इससे करोड़ों कर्मचारियों का PF बैलेंस अपने आप नए एम्प्लॉयर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *