(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
October 10, 2026 हिन्दी
Tech

Vivo V60e smartphone will be launched on October 7 | वीवो V60e स्मार्टफोन 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा: इसमें 200MP कैमरा, डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्टेड डिस्प्ले; शुरुआती कीमत ₹28,000


मुंबई14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीवो V60e में तीन स्टोरेज और दो कलर ऑप्शन- इलाइट पर्पल और नोबल गोल्ड मिलेंगे।

चाइनीज टेक कंपनी वीवो बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन वीवो V60e 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

वीवो के एक टीजर के मुताबिक, अपकमिंग स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 MP का AI पावर्ड सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, कुछ लीक रिपोर्ट के मुताबिक वीवो V60e में तीन स्टोरेज और दो कलर ऑप्शन- इलाइट पर्पल और नोबल गोल्ड मिलेंगे। वहीं, डिस्प्ले में डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹28,749 हो सकती है।

यहां हम वीवो V60e स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं…

  • डिस्प्ले: वीवो V60e 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स हो सकती है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए V60e में 200MP मेन कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
  • परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए कंपनी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दे सकती है। यह प्रोसेसर एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड फनटच OS 15 पर रन करेगा।
  • बैटरी और चार्जिंग: वीवो V60e स्मार्टफोन में कंपनी 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दे सकती है। कुछ लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह बैटरी 1.5 मीटर पानी में 24 घंटे तक सर्वाइव कर सकती है।
  • अन्य फीचर्स: स्मार्टफोन डिस्प्ले में डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा, जो स्क्रैच और ड्रॉप्स से बचाव करता है। वहीं, पानी और डस्ट के बचाव के लिए इसे IP69 रेटिंग दी गई है।

——————

कंपनी ने हाल ही में V-सीरीज से V60 लॉन्च किया है। इसके भी स्पेसिफिकेशन देख लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *